19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलपाकिस्तान के लिए 440 वोल्ट करंट की तरह है अफगानिस्तान की जीत,...

पाकिस्तान के लिए 440 वोल्ट करंट की तरह है अफगानिस्तान की जीत, बाबर सेना का अब क्या होगा?

Published on

नई दिल्ली

अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 में चौथी जीत हासिल कर ली है। इसका मतलब है कि टीम पॉइंट टेबल में पाकिस्तान के ऊपर पहुंच गई है। पाकिस्तान को 7 मैच में तीन जीत मिली है। इतने ही मैचों में अफगानिस्तान की चौथी जीत है और उसके 8 पॉइंट हो गए हैं। अभी अफगानिस्तान पॉइंट टेबल में पांचवें नंबर पर है जबकि पाकिस्तान छठे है। चौथें नंबर की न्यूजीलैंड के भी 8 ही पॉइंट हैं।

पाकिस्तान को दोनों मैचों में चाहिए बड़ी जीत
पाकिस्तान को अभी दो मुकाबले खेलने हैं। 4 नवंबर को उनकी टक्कर न्यूजीलैंड से होगी। इसके बाद 11 को इंग्लैंड से भिड़ना है। पाकिस्तान का नेट रनरेट अभी -0.024 है। टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनाए रखनी है तो अपने दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। क्योंकि न्यूजीलैंड का नेट रनरेट +0.484 है। अगर पाकिस्तान न्यूजीलैंड से हार जाता है तो सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो जाएगी।

2023 विश्व कप सेमीफाइनल की संभावना
भारत: सेमीफाइनल में
दक्षिण अफ्रीका: 99.9%
ऑस्ट्रेलिया: 74%
न्यूजीलैंड: 56%
अफगानिस्तान: 52%
पाकिस्तान: 17%
श्रीलंका: 0.6%
इंग्लैंड: 0.4%
नीदरलैंड: 0.1%
बांग्लादेश: बाहर

न्यूजीलैंड की भिड़ंत श्रीलंका से
पाकिस्तान अगर न्यूजीलैंड को हरा भी देता है तो उसकी टेंशन खत्म नहीं होगी। पहले न्यूजीलैंड पर 83 रन या फिर 15 ओवर रहते जीत हासिल करनी पड़ेगी। इससे वह न्यूजीलैंड से NRR में आगे निकल पाएगा। इसके बाद उसे इंग्लैंड को भी हराना होगा। साथ ही उम्मीद करनी पड़ेगी कि न्यूजीलैंड अपने आखिरी मैच में श्रीलंका के खिलाफ हार जाए या फिर उसके जीत का अंतर काफी छोटा हो।

अफगानिस्तान दोनों के लिए खतरा
अफगानिस्तान न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों के लिए खतरा बन गया है। हश्मतुल्लाह शहीदी की टीम को हालांकि अब दो मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से खेलना है। लेकिन जिस तरह वो खेल रहे हैं, उलटफेर कर दिया तो यह किसी के लिए चौंकाने वाला नहीं होगा। अफगानिस्तान अगर अपने जीत का सिलसिला जारी रखता है तो न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ सकता है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...