bhopal
गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी बनाई कृष्णा गौर ने ग्रामीण इलाकों सहित नगरीय क्षेत्रों में जन संपर्क किया। गोविंदपुरा विधानसभा के क्रं. 61, अवधपुरी मंडल, वार्ड क्रं 63 में किए गए जनमिलन के दौरान स्थानीय नागरिकों से कृष्णा गौर ने आर्शिवाद प्राप्त किया । भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर के द्वारा शुक्रवार को विवेकानंद स्कूल अवधपुरी तिराहा, पूर्वान्चल (एसआरजी ग्राउण्ड), निर्मल पेलेस, घरौंदा हाईट्स, लवकुश नगर, गोपाल नगर, मायाधाम मंदिर, पियुश नगर गैरेज, अवन्तिका सोम्याविहार, शिवलोकन फेस 02, अवधपुरी बी सेक्टर / प्रगति कुन्ज, सुख सागर, अनुपम नगर, एसओएस, तुलसी नगर, क्रिस्टल कैम्पस, श्यामा पल्ली, अमृतपुरी, तन्वी स्टेट, रत्नागिरी पार्क, अमृतेश्वर महादेव मंदिर, राधा कुज, राम नगर, वास्तु विहार, फेमस रेस्टोरेंट भेल कॉलेज, टैगोर नगर 13 शिवलोक 1, शास्त्री मार्केट फाउन्ड्री गेट, निर्मल नगर, नेहरू नगर मस्जिद के पीछे, राजोरा फार्म, गांधी मार्केट पिपलानी, रीगल कलश, श्रवण कांता, भगत सिंह चौराहा, सात देव के पास, राममंदिर खजुरी कला में जन संपर्क किया । जनमिलन के दौरान भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर सहित पार्षदों, स्थानीय भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से डोर टू डोर संपर्क कर विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
