15.4 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल को चीन के इंटरनेशनल क्वालिटी सर्किल सम्मेलन में मिला गोल्ड अवार्ड

बीएचईएल को चीन के इंटरनेशनल क्वालिटी सर्किल सम्मेलन में मिला गोल्ड अवार्ड

Published on

भेल हरिद्वार

बीएचईएल हरिद्वार की हीप इकाई ने चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित हुए इंटरनेशनल क्वालिटी सर्किल सम्मेलन में गोल्ड अवार्ड प्राप्त किया है । इस अंतरराष्ट्र्रीय सम्मेलन में 20 से अधिक देशों की टीमों ने भाग लिया । हीप इकाई का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्युत मशीन्स, ब्लॉक-1 के गुणत्ता चक्र 579 (ज्योति चक्र) ने, ऑनलाइन माध्यम द्वारा सम्मेलन में भाग लिया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह सफलता प्राप्त की । बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर टीम के सदस्यों को बधाई दी ।

उन्होंने कहा कि हमारे समर्पित कर्मचारियों ने हमेशा ही अपने उत्कृष्ट कार्यों से संस्थान का गौरव बढ़ाया है । उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार अपने कार्य क्षेत्र में नई सोच, काम को सरल बनाने, गुणवत्ता बढ़ाने व नए टूल्स एवं तकनीकों का विकास करने के लिए दिया जाता है । इस सम्मेलन में टीम ने जनरेटर के एक महत्वपूर्ण घटक, हैडर की असेम्बली से संबंधित सुधार परियोजना प्रस्तुत की । इस परियोजना से न केवल वित्तीय बचत होती है बल्कि उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार और समय पर डिलीवरी भी सुनिश्चित होती है ।

इकाई समन्वयक पंकज कुमार, फैसिलिटेटर संदीप कुमार, टीम लीडर अमित कुमार राम तथा सदस्य मोहम्मद इब्राहिम अंसारी व अशोक कुमार ने अपनी लगन व मेहनत से बीएचईएल का नाम रोशन किया है । इस सफलता में महाप्रबंधक (ईएम) एमएस नेगी, प्रमुख (क्यू एवं बीईएक्स) प्रशांतो मांजी तथा अपर महाप्रबंधक (बीईएक्स) श्रीमती पूनम सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने टीम को बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया ।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...