भोपाल
बीएचईएल लेडीज एजूकेशनल वेलफेयर विंग में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए हिंदी दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में भेल लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती शशि सिंह ने सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं ट्राफी प्रदान की । इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्षा श्रीमती ज्योति दुबे भी मौजूद थी । इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । कार्यक्रम में लेडीज क्लब द्वारा संचालित सेंटर की उपाध्यक्षा श्रीमती मनीता चंद्रा, श्रीमती व्ही प्रणती एवं सभी सदस्याएं मौजूद थी । कार्यक्रम का संचालन सचिव श्रीमती मनीषा शर्मा एवं आभार श्रीमती रीना सचान ने किया ।
