13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपाल'वंदे मातरम नहीं बोलने वालों के यहां वोट मांगने नहीं जाती' मुस्लिम...

‘वंदे मातरम नहीं बोलने वालों के यहां वोट मांगने नहीं जाती’ मुस्लिम बस्तियों पर बोलीं बीजेपी प्रत्याशी मालिनी गौड़

Published on

इंदौर:

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इंदौर-4 से बीजेपी प्रत्याशी मालिनी गौड़ ने शनिवार को मुस्लिम बस्तियों में वोट को लेकर बयान दिया। इंदौर-4 से तीन बार विधायक रह चुकी मालिनी गौड़ ने कहा कि ‘मैं वंदे मातरम नहीं बोलने वालों के एरिया में वोट मांगने के लिए नहीं जाती हूं।’ मालिनी गौड़ को बीजेपी ने बीते दिनों इंदौर-4 से टिकट दिया है। मालिनी गौड़ विधायक रहते हुए यहां से महापौर भी रह चुकी हैं।

राष्ट्रवाद में मेरी आस्था, राष्ट्र द्रोहियों से मेरा बैर: मालिनी गौड़
बीजेपी से टिकट मिलने के बाद आज मालिनी गौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए मालिनी गौड़ ने कहा कि मैंने कभी किसी के काम ने अडंगा नहीं लगाया है। राष्ट्रवाद में मेरी आस्था है। राष्ट्र द्रोहियों से मेरा बैर है। जो वंदे मातरम बोलेगा उसका वोट चाहिए। मैं ऐसे एरिया में वोट मांगने भी नहीं जाती हूं, जहां वंदे मातरम नहीं बोला जाता है।’

बीजेपी से कभी टिकट की मांग नहीं की: मालिनी गौड़
प्रेस क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी की प्रत्याशी मालिनी गौड़, कांग्रेस प्रत्याशी राजा मंधवानी और ‘आप’ के प्रत्याशी डॉ पीयूष जोशी का आमना सामना हुआ। इसी कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में मालिनी गौड़ ने कहा है कि उन्होंने बीजेपी से कभी टिकट की मांग नहीं की। पार्टी ने उन्हें खुद टिकट दिया है। पार्टी ने मेरे पिछले कार्यकालों को देखते हुए मुझे फिर से टिकट दिया है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...