13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeभोपालMP में खिलेगा कांग्रेस का 'कमल', शिवराज को हटा सत्ता में आएंगे...

MP में खिलेगा कांग्रेस का ‘कमल’, शिवराज को हटा सत्ता में आएंगे ‘नाथ’, सर्वे ने चौंकाया

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं। प्रचार के लिए दोनों ही पार्टियों के राष्ट्रीय स्तर के नेता यहां पहुंच रहे हैं। राज्य में इस बार दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर है। बीजेपी जहां सरकार में है वहीं, कांग्रेस सत्ता में वापसी के दावे कर रही है। दोनों पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवारों की घोषणा के बाद मध्यप्रदेश का सियासी माहौल कैसा है? इस बार किसकी सरकार बनेगी? इसे लेकर कई ओपिनियन पोल किए गए हैं। शनिवार को एक नए ओपिनियन पोल की रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट से कांग्रेस खेमे में खुशी हो सकती है। वहीं बीजेपी के हाथ मायूसी लग सकती है।

किस पार्टी को कितनी सीटें
एबीपी और सी वोटर्स के सर्वे के अनुसार, मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर है। सरकार विरोधी लहर के बीच बीजेपी को झटका लग सकता है। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 99 से 111 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस 118 से 130 सीटें जीतकर राज्य की सत्ता में वापसी कर सकती है। जबकि अन्य के खाते में 0-2 सीट जाने का अनुमान है।

बीजेपी-कांग्रेस को किस रीजन में कितनी सीटें
सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, मध्यप्रदेश के चबंल इलाके में बीजेपी को नुकसान हो सकता है। चंबल क्षेत्र की 34 सीटों में से सत्ताधारी बीजेपी 4 से 8 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस के खाते में 26 से 30 सीटें जा सकती हैं। वहीं अन्य के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।बात करें बघेलखंड रीजन की तो यहां भी कांग्रेस आगे दिखाई देती है। सर्वे के मुताबिक बघेलखंड क्षेत्र में कुल 56 सीटे हैं। इनमें कांग्रेस को 32-36 सीट, बीजेपी को 19-23 सीट मिलने का अनुमान है।

महाकौशल रीजन में कांग्रेस तो भोपाल रीजन में बीजेपी आगे: सर्वे
मध्य प्रदेश के महाकौशल रीजन में कांग्रेस का बोलबाला दिखाई दे रहा है। महाकौशल इलाके की 42 सीटें हैं। इनमे कांग्रेस को सबसे ज्यादा 22-26 सीट मिल सकती हैं। जबकि बीजेपी को 16-20 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं बात करें भोपाल रीजन की तो यहां बीजेपी को बढ़त मिल सकती है। भोपाल इलाके में कुल 25 सीट हैं। सर्वे के मुताबिक, यहां बीजेपी को 18-22 सीट और कांग्रेस को सिर्फ 3-7 सीट मिल सकती हैं।

मालवा में बीजेपी तो निमाड़ रीजन में कांग्रेस आगे: सर्वे
सत्ताधारी बीजेपी को चुनाव में निमाड़ और मालवा रीजन से गुड न्यूज मिल सकती है। एमपी के मालवा रीजन में कुल 45 सीट हैं। सर्वे की मानें तो यहां बीजेपी को 26-30 सीट, कांग्रेस को 15-19 सीट और अन्य 0-1 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं निमाड़ रीजन की बात करें तो यहां कांग्रेस, बीजेपी से आगे निकल सकती है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, निमाड़ क्षेत्र की कुल 28 सीट में से कांग्रेस को 14-18 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं बीजेपी को 10-14 सीट मिल सकती हैं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...