13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालहिज्ब-उत-तहरीर क्‍या है जिसके 17 सदस्‍यों के खिलाफ NIA ने MP में...

हिज्ब-उत-तहरीर क्‍या है जिसके 17 सदस्‍यों के खिलाफ NIA ने MP में चार्जशीट दाखिल की?

Published on

नई दिल्ली

एनआईए ने मध्य प्रदेश में हिज्ब-उत-तहरीर के 17 सदस्यों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। यह कट्टरपंथी समूह है। इसका मंसूबा हिंसक कृत्यों के जरिये शरिया आधारित इस्लामी राष्ट्र बनाने का है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) समूह के सदस्‍यों के ख‍िलाफ एक विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि मध्य प्रदेश में नौ मई को दर्ज एक मामले में आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

रविवार को एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के नाम- मोहम्मद आलम, मिस्बाह उल हसन, मेहराज अली, खालिद हुसैन, सैयद सामी रिजवी, यासिर खान, सलमान अंसारी, सैयद दानिश अली, मोहम्मद शाहरुख, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद करीम, मोहम्मद अब्बास अली, मोहम्मद हमीद, मोहम्मद सलीम, अब्दुर रहमान, शेख जुनैद और मोहम्मद सलमान-हैं।

प्रवक्ता ने बताया, ‘जांच में यह खुलासा हुआ कि हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) के सदस्य चोरी-छिपे मध्य प्रदेश में अपने समूह में भर्तियां कर रहे थे। ये अपना कैडर बना रहे थे। यह भी स्थापित हो गया है कि आरोपी एचयूटी के कट्टरपंथी विचारधारा से प्रेरित थे और इनका मकसद हिंसक कृत्यों के जरिये भारत को शरिया आधारित इस्लामी राष्ट्र बनाना है।’एक अधिकारी ने बताया कि वे अपने संगठन में समान विचाराधारा वाले लोगों को शामिल करते थे। उनके लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करते थे।

प्रवक्ता ने बताया, ‘उनकी तैयारियों में समूह के सदस्यों को हथियार-गोलीबारी और कमांडो तरकीबों का प्रशिक्षण देना शामिल था। उनकी योजनाओं और तरकीबों में पुलिसकर्मियों पर हमले और विभिन्न समुदायों के लोगों को निशाना बनाना भी शामिल था। उनका मकसद लोगों के बीच भय पैदा करने के स्पष्ट लक्ष्य के साथ भारत की एकता, अखंडता, सुरक्षा और संप्रभुता को खतरे में डालना है।’

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...