13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपाल'...तू भी जहर खा लेना', प्रेमी की मां ने कहा और लड़की...

‘…तू भी जहर खा लेना’, प्रेमी की मां ने कहा और लड़की ने दी जान, गांव में हड़कंप

Published on

शाजापुर,

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में नाबालिग लड़के और लड़की की जहर खाने से मौत हो गई. पहले लड़के ने गोली खाई थी. तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लड़के की मां ने बेटे की प्रेमिका से कहा था ‘अगर मेरे बेटे को कुछ हो गया तो तू भी जहर खा लेना’.

नाबालिग लड़की ने भी सल्फास की गोलियां खाकर अपनी जान दे दी. नाबालिग लड़की की बहन ने पुलिस को बताया कि लड़के की मां ने ही मेरी बहन को गोलियां दी थीं. पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

दरअसल, पूरा मामला जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र के गांव का है. जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह के मुताबिक, गांव के रहने वाले नाबालिग लड़के ने शनिवार को सल्फास की गोलियां खा ली थीं. तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान लड़के की मौत हो गई थी.

मरने से पहले लड़की ने दिया था बयान
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की ने रविवार को सल्फास की गोलियां खा लीं. उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मगर, उसकी भी मौत हो गई. मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है.लड़की ने मरने से पहले बयान दिया था. उसने आरोप लगाया था कि लड़के की मां ने ही उसे सल्फास की गोलियां दी थीं. कहा था कि अगर मेरे बेटे को कुछ हो गया तो तू (नाबालिग लड़की) भी जहर खा लेना.

‘लड़के की मां ने दिया मेरी बहन को जहर’
लड़की की बहन ने पुलिस थाने में बयान दिया है कि लड़के की मां ने मेरी बहन को जहर (सल्फास) को गोलियां दी थीं. इसके बाद मेरी बहन ने जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई है. मामले की जांच कर रहे अधिकारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच की जा रही है. मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...