16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलविराट कोहली को लेकर आमने-सामने पाकिस्तानी दिग्गज, एक ने कहा मतलबी तो...

विराट कोहली को लेकर आमने-सामने पाकिस्तानी दिग्गज, एक ने कहा मतलबी तो दूसरे ने बताया समझदार

Published on

नई दिल्ली

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को कोलकाता के इडन गार्डन मैदान पर अपना रिकॉर्ड 49वां वनडे शतक लगाया। कोहली ने इस शतक के साथ ही महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। कोहली की इस पारी को लेकर दो पाकिस्तानी दिग्गज आमने-सामने आ गए।

मोहम्मद हफीज ने कोहली को बताया मतलबी
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने विराट कोहली को मतलबी बताया लेकिन वहाब रियाज इससे सहमत नहीं है। क्रिकेट प्रोग्राम में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे कोहली की बल्लेबाजी थोड़ी मतलबी लगी। ये वर्ल्ड कप में तीसरी बार हुआ है। 49वें ओवर में वह सिंगल लेकर अपना शतक पूरा करना चाहते थे। उन्होंने अपनी टीम को ऊपर नहीं रखा। रोहित भी मतलबी हो कर खेल सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि वह टीम के लिए खेल रहे थे अपने लिए नहीं।’

हफीज से सहमत नहीं वहाब रियाज
हफीज की इस बात से वहाब रियाज सहमत नहीं थे। उन्होंने विराट कोहली का समर्थन करते हुए कहा, ‘मैं इस बात से सहमत नहीं हूं। हर किसी का रोल अलग है। विराट को खेल को बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। आखिर के 8 ओवर में भारत ने 75 रन बनाए। सूर्य और जडेजा तेज खेले लेकिन कोहली का काम था कि वह आखिर तक टिके रहे। अगर कोहली आउट हो जाते तो आप वे दो पारियों नहीं देख पाते और भारत का स्कोर कभी 300 के पार नहीं पहुंचता।’

शुभमन गिल और रोहित पर अलग जिम्मेदारी
उन्होंने आगे कहा, ‘हमें रोल के बारे में बात करनी होगी। रोहित और शुभमन गिल की शुरुआत करने की जिम्मेदारी है। विराट ने एंकर रोल लिया। श्रेयस अय्यर अग्रेसर है। कोहली और राहुल को पूरा मैच खेलना है। हां कोहली धीमे खेले लेकिन उनकी वजह से ही टीम 326 तक पहुंची।’

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...