16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलविराट कोहली के शतक पर हुआ सवाल तो रविंद्र जडेजा ने दी...

विराट कोहली के शतक पर हुआ सवाल तो रविंद्र जडेजा ने दी हिदायत, कहा- बस नजर मत लगाना

Published on

नई दिल्ली

भारतीय टीम वर्ल्ड कप में एक के बाद एक 8 मुकाबले जीत चुकी है। चाहे इंग्लैंड और या ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफीका, भारत ने हर टीम बड़ी टीम को मात दी है। भारतीय टीम अजेय रथ पर सवार है और उसके खिलाड़ी रिकॉर्ड्स तोड़ते जा रहे हैं। विराट कोहली ने रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड शतक लगाया। उनके शतक के बाद रविंद्र जडेजा ने कहा किसी की नजर नहीं लगनी चाहिए।

जडेजा नहीं चाहते किसी को लगे नजर
जडेजा से सवाल किया गया कि विराट कोहली के शतक के लिए क्या कोई खास सेलिब्रेशन का इंतजाम किया गया है। उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘ऐसा कुछ नहीं है। चाहे 49 हो या 50 ये सब अच्छा हो रहा है। अच्छी खबर ये है कि ये कि अहम टूर्नामेंट है जो कि भारत में खेला रहा है। तो जो भी रिकॉर्ड बन रहे हैं, रन बन रहे हैं वह हमारे लिए अच्छे हैं। तो इसे ऐसा ही रहने दें। नजर मत लगाना किसी को।’

टीम इंडिया के लिए खेलना है खास मौका
जडेजा ने आगे कहा कि जन्मदिन का टीम इंडिया से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘टीम इंडिया के लिए खेलने और जन्मदिन में कोई ताल्लुक नहीं है। हम जब भी टीम इंडिया की जर्सी पहनकर खेलते हैं ये हमारे लिए जन्मदिन ही होता है। बहुत कम लोगों को टीम इंडिया की जर्सी पहनने का मौका मिलता है। अगर अपने जन्मदिन पर अच्छा खेलते हो और टीम जीत दिलाते हो तो ये और खास हो जाता है।’

एकतरफा जीत से होगा फायदा
लगातार आठवीं जीत पर रविंद्र जडेजा ने कहा, ‘ये अच्छा है कि कोई मुश्किल मैच नहीं है। अगर विरोधी खेलने आता है तो उसे दबाव महसूस होना चाहिए। वह परेशान होना चाहिए। ये भी कहना चाहता हूं कि अब जो स्टेज आएगा वह ज्यादा जरूरी होगा। अगर हम एकतरफा अंदाज में जीतेंगे तो सामने वाली टीम और ज्यादा दबाव में होगी।’

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...