भोपाल
गोविंदपुरा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर का जनसंपर्क अभियान निरंतर जारी है। जनमिलन के दौरान कृष्णा गौर को मिल रहे भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी ने गोविंदपुरा विधानसभा स्थित वार्ड क्रं 68 के भवानी धाम फेस-2, इंद्रपुरी मंडल के अयोध्या नगर चौराहा, परशुराम चौराहा,एफ सेक्टर मिनी मार्केट, फेस 5, द होम्स, वर्धमान, नर्मदा इन्फ्लेव, देवमाता गेट से सामने, श्री राम मार्केट,फ्लोरा सिटी, इण्डस उमंग, गणेश गेलेक्सी, सागर एवेन्यु, अमृत इन्क्लेव, शिवकला, अहिंसा विहार , राजीव नगर मंदिर, सिद्धार्थ इन्क्लेव,पहुंचकर स्थानीय लोगों से भेंट कर विजयीश्री का आर्शीवाद मांगा।
भवानी धाम में बड़ी पुष्प माला से महिला कल्याण समिति ने फूल वर्षा कर श्रीमती गौर का भव्य स्वागत किया । इस मौके पर भीकम सिंह बघेल,श्याम कुमार बघेल,उर्मिला धाकड़,राकेश सोनी,प्रदीप श्रीवास्तव,आके श्रीवास्तव ,संगीता खरे, माया देवी बघेल ,अच्छेलाल राय,विरेन्द्र सिंह चौहान,बसीरत खान सोहेल,श्री पांडे,दिनेश छाबड़ा,दीपक,विधा,गगन,सुदामा,लव राजपूत,कुश राजपूत आदि मौजूद थे। स्वागत समारोह में श्रीमती गौर ने कहा कि गोविंदपुरा में एक बार पुन: भाजपा विजयश्री को प्राप्त करेगी। आपके आशीर्वाद से गोविंदपुरा ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और आगे भी करेगा।
