भोपाल
गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ इस बार इस विधानसभा को जीतने कमर कस कर जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं । वह घर-घर जाकर मतदाताओं से आर्शीवाद मांगकर भाजपा के विकास कार्यों की पोल बता रहे हैं । उनका कहना है कि वो काम 40 साल से ज्यादा के समय में नहीं हुआ वह कांग्रेस पांच साल में कर दिखायेगी ।
उन्होंने सोमवार को वार्ड 68 के श्रीखेड़ापति हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद झील नगर,किरण नगर,सच्चीदा नंद नगर, शांति नगर,सुख सागर,राजीव नगर,भवानी केम्पस , संतोषी विहार,अहिंसा विहार,श्री राम केंपस,सुरभि परिसर,सागर एवेन्यू, अमृत इंकलेव,अयोध्या सेक्टर,सेटेलाईट प्लाजा आदि कालोनियों में जन संपर्क किया । उनके साथ कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ता जन संपर्क में शामिल थे ।
