भोपाल
कालीबाड़ी में बीएचईएल, लेडीज क्लब द्वारा लेडीज क्लब की इकाई मसाला पापड़ केन्द्र, वेलफेयर विंग, वाटिका जलपान-गृह एवं वोकेशनल विंग द्वारा अपने अपने उत्पाद विक्रय हेतु रखे गए । मसाला सेन्टर द्वारा सभी प्रकार के साबूत एवं पिसे मसाले, पापड़, बडिया, अचार एवं चिप्स एवं वेलफेयर विंग द्वारा कई प्रकार के बैग जैसे साड़ी बैग, ब्लाउज बैग, एप्रेन, कुशन कवर, बेडशीट, मास्क इत्यादि तथा वाटिका जलपान गहृ द्वारा कई प्रकार की मिठाईयां, नमकीन, बालूशाही, बेसन बरफी तथा वोकेशनल विंग द्वारा थालियों पर वर्ली पेंटिंग एवं डेकोरेटेड दीये विक्रय किए गए ।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा श्रीमती शशि सिंह एवं सभी इकाइयों की उपाध्यक्षा, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सदस्यगण उपस्थित थीं । बीएचईएल, लेडीज वेलफेयर सोसायटी, मसाला पापड़ केन्द्र द्वारा उद्योगनगरी के रहवासियों की सुविधा हेतु मसाला विक्रय हेतु एक कियोस्क, बरखेड़ा, विजय मार्केट (को-ऑपरेटिव गैस सोसायटी) के सामने बनाया गया है ।
