भोपाल
एचएमएस यूनियन के महामंत्री अमर सिंह राठौर ने बुधवार को नये महाप्रबंधक मानव संसाधन विभाग के बीके सिंह से अपने सहयोगी संगठनों के साथ मुलाकात की । मुलाकात में उन्होंने कहा कि प्रबंधन और यूनियन शेतु का काम करती है । इसलिये प्रबंधन को चाहिये की वह यूनियनों से मिलकर काम करें। इससे दोनों में भरोसा कायम रहेगा और भोपाल यूनिट के कर्मचारी पूरी तत्परता से प्रोडक्शन में सहयोग करेंगे। प्रतिनिधि मंडल की और से अमर सिंह राठौर के अलावा केटीयू के अध्यक्ष आरएस ठाकुर,एचएमएस के वरिष्ठ सचिव हेमंत सिंह आदि ने नये महाप्रबंधक मानव संसाधन का पुष्पहार से स्वागत किया।
