भोपाल
मध्यप्रदेश में ऐसी सरकार चुने जो प्रदेश को पूरे देश में नं. 1 बनाने में योगदान दे। यह बात गोविंदपुरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर नें जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों से कही। उन्होंने जनसंपर्क के दौरान कहा कि आपका एक वोट गोविंदपुरा और प्रदेश का भविष्य तय करेगा। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि इस विधानसभा में आपके सामने दो ही विकल्प हैं एक तो कांग्रेस पार्टी है, जिसने प्रदेश का बंटाधार कर दिया था और दूसरी ओर बीजेपी है, जिसने अपने 18 वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश के कोने-कोने में विकास किया है।
गोविंदपुरा भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर नें बुधवार को विधानसभा के वार्ड क्रं 64 एवं 67 के बीमा चिकित्सालय, स्व: श्री पुरुषोत्तम गौर पार्क, राजीव नगर तिराहा, हरा भरा पार्क, बालाजी चिकित्सालय, रजत नगर, प्राइमवे स्कूल, कमला नगर , अर्जुन नगर, नोबल स्कूल, सतनामी नगर, आलम नगर, इन्द्रपुरी सांई होस्टल, शनि मंदिर सहकारी परिसर, सोनागिरी में जन संपर्क कर स्थानीय जनता से संवाद कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
गुरूवार को इन स्थानों पर जन संपर्क करेंगी भाजपा प्रत्याशी
गुरूवार को भाजपा प्रत्याशी मिसरोद,कोरल कॉटेज,हिमालय रेजिडेंस,कोरल वुड्स,श्री राम कॉलोनी,गायत्री परिसर,स्नेह नगर,विद्यानगर,सुरेन्द्र पैलेस,नारायण नगर,शंकराचार्य होम्स ,वेष्णो परिसर ,भेल संगम,दानिश नगर ,ज्योति नगर ,सागर होम्स,प्रयदर्षनी पेरामन्ट,आषीमा मॉल ,षिवानी ईष्मार्रल,बागमुगालिया बस स्टॉप,80 फीट रोड ओमी,कादीमीन ग्रेरा नलराम यादव,अयोध्या नगर ,भानपुर गांव,खेजडा गांव,इसरो वाली गली,कृष्णा नगर दामखेड़ा,तिरूपति होम्स आदि जगहों पर जन संपर्क करेंगी।
