भोपाल
गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रविन्द्र साहू झूमरवाला भी जनसंपर्क में किसी से पीछे दिखाई नहीं दे रहे हैं। वह अपने दलबल के साथ गली मोहल्लों में वोट मांगने जा रहे हैं । गुरूवार को कांग्रेस प्रत्याशी वार्ड 54 के आदेश नगर,बर्फानी धाम,रजत विहार,विश्वकर्मा नगर,निरूपम स्टेट, बागसेवनियां,अमराई परिसर,एमराल्ड पार्क सिटी,साकेत नगर,दुर्गा नगर और रेल्वे कालोनी में जनसंपर्क कर मतदाताओं से आर्शीवाद मांगा। उन्होंने बुधवार को भी वार्ड 62 के खजूरी खुर्द,दुर्गेश नगर ,दौलतपुरा कोकता,ऋषिपुरम,बालविहार,गादिया मोहल्ला ,बिजली कालोनी,सिद्धार्थ लेक,ईशान पार्क,आईबीडी कालोनी में जनसंपर्क किया।
