भोपाल
चेहरे पर मुस्कान और हाथ जोड़कर भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर गुरुवार को मिसरौद मण्डल के वार्ड 52 व 53 के जनसंपर्क करने पहुंची । यहां उनका फूलों की बारिश कर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व आमजन मौजूद थे । गोविंदपुरा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर नें जनमिलन के दौरान कहा कि में जनता के बीच नहीं अपने परिवार के बीच आई हूं। मुझे आपसे सदैव असीम स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।
जनसंपर्क के दौरान घर घर हो रहे स्वागत सत्कार से प्रभावित श्रीमती गौर नें कहा कि मेरा जीवन मेरे क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित है। एक एक व्यक्ति मेरा परिवार है। में उनके साथ हर सुख दुख में शामिल होकर उनका साथ देने का भरसक प्रयास करती रहीं हूँ और आगे भी करूंगी। जनसंपर्क में बालिकाएं एवं महिलाएं उनको तिलक लगाकर आरती उतारती रहीं।
गुरुवार को मिसरौद मण्डल में भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर के द्वारा शंकराचार्य होम्स, कोरल कॉटेज, वेष्णों परिसर, हिमालय रेजिडेंस, भेल संगम, कोरल वुड्स, श्री राम कॉलोनी, गायत्री परिसर, स्नेह नगर, दानिश नगर, विद्यानगर, ज्योति नगर, सागर होम्स, सुरेन्द्र पैलेस, प्रयदर्शनी पेरामन्ट, नारायण नगर, आशीमा मॉल, शिवानी ईश्माल, बागमुगालिया बस स्टॉप, 80 फीट रोड में जनसंपर्क कर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर विजयीश्री का आर्शीवाद मांगा।
