-इंटक का दीपावली मिलन समारोह
भोपाल
पिपलानी स्थित इंटक कार्यालय के बुद्ध सभागार में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भेल भोपाल के सैकड़ों कर्मचारी एकत्रित होकर एक दूसरे को दीपावली के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की। श्री त्रिपाठी ने कहा की दीवाली का पर्व प्रकाश का त्यौहार है। वर्तमान में बीएचईएल कारखाने को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। 1 लाख करोड़ से अधिक के आर्डर होने के वावजूद भेल दूसरी तिमाही में घाटे में चल रहा है।
वर्तमान में कारखाना को ऊपर उठाने के लिए समय पर डिलिवरी एवं मटेरियल की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व प्रतिनिधि यूनियन के चुनाव संपन्न हुए थे । जिसमें चुनी हुई यूनियनों ने कर्मचारियों को सपने दिखाकर चुनाव तो जीत लिया लेकिन कर्मचारियों के समस्त ज्वलंत मुद्दे का निराकरण सपना ही रह गया है। आज कर्मचारीयो को प्रतिमाह हजारों रूपये का नुकसान हो रहा है। टाउनशिप में चारो तरफ अतिक्रमण फैला हुआ है।जो जमीन भेल कर्मियो को मिलनी चाहिए उसमे रसूखदारों द्वारा इंक्रोचमेंट किया जा रहा है।
जहा प्रतिवर्ष लगभग 1 लाख बोनस दिया जाता था वहा वर्तमान में कर्मचारी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। प्रतिनिधि यूनियन आपस में नूराकुश्ती करने में व्यस्त है अपने शुभ लाभ के चक्कर में कर्मचारियों को भगवान भरोसे रहना पड़ रहा है।स्टाफ कैंटीन बंद है। आज तक किसी भी कमेटी की ढंग से बैठक नहीं हो पा रही है जिस कारण कर्मचारियों की समस्याओं का अम्बार लगता जा रहा है।इससे कर्मचारियों का मनोबल टूटता जा रहा है। हेम्टू इंटक यूनियन कर्मचारियों की समस्याओ के निराकरण हेतु सदैव संघर्षरत है। मिलन समारोह में बड़ी संख्या में इंटक के कार्यकर्ता मौजूद थे।
