भोपाल
गोविंदपुरा विधानसभा में वार्ड 64,62 में कांग्रेस प्रत्याशी रविन्द्र साहू झूमरवाला ने अपने समर्थकों के साथ धुंआधार प्रचार किया । उनके समर्थन में कार्यकर्ता अब की चोट करारी है रविंद्र भैया की बारी है नारों के साथ क्षेत्र के दीक्षा नगर, कंजर मोहल्ला,जाट ख्ेाड़ी, लाहरपुर, बागमुगालिया एक्टेंशन, अरविंद विहार,बंगाली मोहल्ला अमराई लाल टंकी आदि जगहों पर प्रचार करने पहुंचे ।
