भोपाल
भारत को आत्मनिर्भर बनाने के माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुसरण में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने घरेलू व्यापार भागीदारों,उद्योग संघों, शिक्षाविदों के साथ अपने संवाद के तीसरे संस्करण भेल संवाद का आयोजन किया । भारत मंडपम में अनुसंधान संस्थान, सरकारी संगठन और अन्य मंत्रालय जैसे सीईए,डीओई, डीपीआईआईटी, और एमओपी इत्यादि ।
भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का विषय अनुसंधान और नवाचार द्वारा संचालित विकास था । अपने संबोधन में माननीय केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल के आह्वान का हवाला देते हुए सामने आने वाली चुनौतियों पर समाधान निकालने का आह्वान किया । उन्होंने वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र्र बनने की आकांक्षा को प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित किया ।
उन्होंने एमएचआई की वार्षिक क्षमता निर्माण योजना (एसीबीपी) पर एक पुस्तिका जारी की जिसमें मंत्रालयों, विभागों और संगठनों (एमडीओ) के भीतर वर्ष-वार क्षमता निर्माण पहल के साथ प्रमुख रणनीतिक क्षेत्रों की रूपरेखा दी गई है । इस अवसर पर उन्होंने बीएचईएल के अनुसंधान एवं विकास संग्रह अनुसंधान से आत्मनिर्भरता का भी अनावरण किया ।
उन्होंने बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन, परिवहन और रक्षा उपकरणों और प्रौद्योगिकियों की एक विस्तृत श्रृंखला के विकास और निर्माण द्वारा देश में औद्योगिक परिदृश्य को आकार देने में बीएचईएल की महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना की जिससे आयात पर भारत की निर्भरता को कम करने में मदद मिली है जो बीएचईएल संवाद जैसी पहल आत्मनिर्भर भारत के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है । इस अवसर पर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने आत्मनिर्भर भारत के लिए योगदान देने वाले बीएचईएल के सफल साझेदारों में से स्टार कलाकारों को सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कोप्पु सदाशिव मूर्ति ने सभी हितधारकों से तकनीकी सत्रों में रचनात्मक चर्चा में शामिल होने, विचारों को विकसित करने और एक ऐसे वातावरण को बढ़ावा देने का आह्वान किया जो खुले संचार और आपसी समझ को प्रोत्साहित करता है । कार्यक्रम में जय प्रकाश श्रीवास्तव, निदेशक (ईर एंड डी) एवं अतिरिक्त प्रभार (वित्त) ने भेल संवाद 3.0 में आयोजित विभिन्न तकनीकी सत्रों पर चर्चा की और सभी हितधारकों को उनकी सक्रिय भागीदारी और कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद दिया । यह जानकारी भेल प्रवक्ता ने दी।
