15.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeभोपालCM शिवराज के गढ़ में थी सपा प्रत्याशी मिर्ची बाबा की सभा,...

CM शिवराज के गढ़ में थी सपा प्रत्याशी मिर्ची बाबा की सभा, खाली पड़ी रहीं कुर्सियां, नहीं गए अखिलेश यादव

Published on

सीहोर ,

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी मिर्ची बाबा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले थे. लेकिन सभा स्थल पर कुर्सियां खाली होने कारण वापस लौट गए. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ बुधनी में आयोजित सपा की सभा में गिनती के लोग ही पहुंचे थे. इसी वजह से अखिलेश यादव ने बुधनी नर्मदा घाट पर पूजा-अर्चना कर लौटना ही उचित समझा.

अखिलेश यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बुधनी की जनता समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मिर्ची बाबा का सहयोग और समर्थन करे.वहीं, उन्होंने योगी आदित्यनाथ से मिर्ची बाबा की तुलना करते हुए कहा कि हमारे बाबा भी उत्तर प्रदेश वाले बाबा से कम नहीं हैं, और दोनों को साथ खड़ा कर दिया जाए तो हमारे 20 और वह 19 ही निकलेंगे. समाजवादी पार्टी प्रमुख ने आगे कहा कि यह डबल इंजन की सरकार के इंजन आपस में टकरा रहे हैं. मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने के इतने दावेदार हैं, जितने यहां पर संभाग नहीं हैं.

केंद्रीय मंत्रियों को विधानसभा चुनाव में उतारने पर अखिलेश यादव बोले कि राजनीति में प्रमोशन होता है. लेकिन MP पहला प्रदेश है जहां राजनीति में डिमोशन हुआ है. एमपी में डबल इंजन की सरकार है और एक सड़क बता दो यहां जिस पर इमरजेंसी में हवाई जहाज उतर सके. यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार ने महिलाओं को पेंशन दी, उसी की कॉपी करके एमपी में लाड़ली बहना योजना चला रहे हैं

I.N.D.I.A. पर अखिलेश का बयान
वहीं, I.N.D.I.A. को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि I.N.D.I.A. है, लेकिन विधानसभा चुनाव में नहीं है. भविष्य क्या होगा, वह आगे तय होगा. हमारा गठबंधन PDA है. एनडीए को PDA हराएगा. PDA मतलब पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक आदिवासी हैं. हमें संविधान बचाना है.

चमत्कार हो गया कि कांग्रेस के लोग बदल गए
वहीं, सपा प्रमुख ने आगे कहा, कांग्रेस के लोग बदल गए. चमत्कार हो गया. जिन्होंने जातिगत जनगणना रोकी, समाज को पीछे छोड़ दिया, आजादी के बाद वो एक्सरे की बात कर रहे हैं. अब तो एमआरआई और सीटी स्कैन से पता चल जाता है कि बीमारी क्या है? कांग्रेस अभी भी एक्स-रे कराने के मूड में है. ‘जब MRI है तो X RAY का क्या काम…’, जातिगत जनगणना पर राहुल बनाम अखिलेश

Latest articles

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

More like this

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...