11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालवोटिंग से दो दिन पहले पीएम मोदी ने एमपी के लोगों को...

वोटिंग से दो दिन पहले पीएम मोदी ने एमपी के लोगों को लिखी चिट्ठी, लोगों से की है बड़ी अपील

Published on

भोपाल:

17 नवंबर को मध्यप्रदेश में वोटिंग है। 14 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमपी के इंदौर में रोड शो किया था। इसके साथ ही उनका चुनावी अभियान एमपी में थम गया था। पीएम मोदी आज झारखंड के दौरे पर हैं। झारखंड दौरे के बीच उन्होंने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मध्यप्रदेश के लोगों के नाम एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने चुनाव अभियान के बारे में बात की है। साथ ही प्रदेश के लोगों से बीजेपी को वोट करने की अपील की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए इस बार का प्रचार अभियान बल्कि जनता-जनार्दन से आशीर्वाद लेने का अभियान बहुत ही खास रहा। मैं राज्य के कोने-कोने में गया, अनेकों लोगों से मिला, संवाद किया। लोगों में भाजपा के प्रति जो स्नेह है, भाजपा पर जो आस्था है, वो हमारी बहुत बड़ी पूंजी है।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे लिखा कि मध्य प्रदेश की नारीशक्ति, इस चुनाव में आगे बढ़कर भाजपा का झंडा बुलंद कर रही है। जिस तरह महिला सशक्तिकरण भाजपा की प्राथमिकता है, उसी तरह महिलाओं ने भाजपा सरकार की वापसी को अपनी प्राथमिकता बना लिया है।

आज की नई पीढ़ी, भारत के अगले 25 वर्षों और अपने 25 वर्षों को एक साथ जोड़कर देख रही है। और इसलिए विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के दायित्व को निभाने के लिए हमारे नौजवान भी कंधे से कंधा मिलाकर आगे आ रहे हैं।लोग का ये अटूट विश्वास है कि 21वीं सदी का विकसित मध्य प्रदेश सिर्फ भाजपा ही बना सकती है। एमपी के लोग डबल इंजन की सरकार के लाभ को देख भी रहे हैं और इसकी जरूरत को समझते भी हैं।

रैलियों में मैंने ये भी देखा कि एमपी के लोग कांग्रेस की परिवारवादी राजनीति और नकारात्मकता से कितने ज्यादा नाराज हैं। कांग्रेस के पास एमपी के विकास के लिए कोई विजन नहीं है, कोई रोडमैप नहीं है।मेरा एमपी के सभी मतदाताओं से आग्रह है कि विकसित एमपी के लिए, विकसित भारत के लिए, भाजपा को चुनें, कमल को चुनें।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this