11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालज्योतिरादित्य सिंधिया से दोस्ती के सवाल पर सचिन पायलट ने ऐसा जवाब...

ज्योतिरादित्य सिंधिया से दोस्ती के सवाल पर सचिन पायलट ने ऐसा जवाब क्यों दिया?

Published on

गुना ,

मध्यप्रदेश में चुनावी प्रचार के लिए सचिन पायलट और दिग्विजय सिंह एक साथ उड़नखटोले में सवार हुए. राजस्थान में विधानसभा चुनाव लड़ रहे सचिन पायलट मध्य प्रदेश के दौरे पर थे. इस दौरान पत्रकारों ने जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ दोस्ती को लेकर सवाल पूछा तो सचिन पायलट ने गोलमटोल जवाब दिया.

गुना पहुंचे सचिन पायलट ने कहा, सिंधिया के सबसे बड़े मित्र तो दिग्विजय सिंह थे. उसी वक्त पास में ही बैठे दिग्विजय सिंह ने तपाक से टोकते हुए कहा, ज्योतिरादित्य तो उनके पुत्र के समान हैं. देखने में आया कि पायलट और दिग्विजय सिंह दोनों ही ज्योतिरादित्य सिंधिया से पल्ला झाड़ते हुए नजर आए.

सचिन पायलट ने बयान देते हुए कहा कि मित्रता की बात छोड़िए. आज राजनीति हो रही है सिद्धांत, मुद्दों और विचारधारा की. केंद्र में एक दशक और मध्यप्रदेश में दो दशक की राजनीति से जनता ऊब चुकी है. हमेशा की तरह वही घिसे पिटे वादे और नारे दिए जा रहे हैं. डबल इंजन पूरी तरह से फेल हो चुका है. इस बार चार जगह कांग्रेस की सरकार बनेगी.

राजस्थान के टोंक विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रतयाशी सचिन पायलट ने आगे कहा कि इस बार पब्लिक हमारे साथ है. पहले से ज्यादा बहुमत लेकर सरकार बनाएंगे. पब्लिक का मन कांग्रेस के पक्ष में है. पूरे देश में कांग्रेस के साथ है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का ही परिणाम है.

राजस्थान के राजनीतिक हालातों पर चर्चा करते हुए पायलट ने कहा कि इस बार पुरानी परिपाटी खत्म होगी. इस बार राजस्थान में सरकार रिपीट होगी. बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार बनेगी. मध्यप्रदेश में चुनाव पर प्रचार के बाद अब बीजेपी नेता राजस्थान में डेरा डालेंगे. हालांकि, प्रधानमंत्री आएं या कोई भी नेता जनता कांग्रेस के साथ है. वसुंधरा राजे से भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this