11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालप्रियंका गांधी पार्ट टाइम नेता... 'छोटे कद' वाले बयान पर सिंधिया का...

प्रियंका गांधी पार्ट टाइम नेता… ‘छोटे कद’ वाले बयान पर सिंधिया का पलटवार

Published on

नई दिल्ली,

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बुधवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा. वह सिंधिया को गद्दार कहने से भी नहीं चूकीं. लेकिन अब सिंधिया ने प्रियंका पर पलटवार करते हुए उन्हें पार्ट टाइम लीडर बताया है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रियंका गांधी जी पार्ट टाइम नेत्री हैं. उन्होंने कहा कि काबिलियत को कद से तोलने वाले अहंकार का पाठ पढ़ाने से पहले कृपया आइने में झांक लें. सिंधिया परिवार ने भ्रष्टाचारियों और वादाखिलाफियों के शासन को बार-बार बदला है और एक बार फिर जनता मध्य प्रदेश से आपका सूपड़ा साफ करने जा रही है.

सिंधिया ने कहा कि किस परिवार के सपूतों ने अफगानों से लेकर मुगलों और अंग्रेजों तक से भारत माता की रक्षा के लिए जान की कुर्बानी दी थी और किसने चीन से भारत की रक्षा करना तो दूर, उन्हें भारतीय जमीन ही भेंट के रूप में दे दी थी? किस परिवार की दूसरी पीढ़ी ने सत्ता के लोभ में इमरजेंसी लगाई थी? आज भी किस परिवार की वर्तमान पीढ़ी स्वयं विदेशी मंचों पर जाकर देश को बदनाम कर रही है?

सिंधिया ने कहा कि काबिलियत को कद से तोलने वाले अहंकार का पाठ पढ़ाने से पहले कृपया स्वयं आइने में झांक लें. अपने भाषण के दौरान ग्वालियर चंबल को ग्वालियर-चंबा कहने वालीं प्रियंका गांधी जी को मेरे परिवार पर आक्रमण करने के लिए भी एक पर्चे पर लिखी लाइनों की जरूरत पड़ी. उनकी सोच और ग्वालियर चंबल को लेकर समझ कितनी है, इसका अंदाजा भी लग गया. ग्वालियर-चंबल की जनता से मेरा अनुरोध है कि इस अपमान और निम्न स्तर के भाषण का जवाब 17 नवंबर को अपना मतदान करके जरूर दें और कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाएं.

क्या कहा था प्रियंका गांधी ने?
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार करने पहुंचीं प्रियंका गांधी ने कहा था कि बीजेपी के सारे नेता विचित्र टाइप के हैं. एक तो सिंधिया जी हैं, उनके साथ मैंने यूपी में काम किया. क्या है कि वे कद में थोड़े छोटे पड़ गए. लेकिन अहंकार में वाह भाई वाह… जब हम यूपी में काम कर रहे थे. यूपी से हम भी हैं. हम यूपी वालों की आदत है कि शिकायत, गुस्सा, नाराजगी सब निकाल देते हैं. लेकिन महाराज बोलने की आदत नहीं है. उनके पास जो भी कार्यकर्ता जाता था कहता था दीदी उनसे महाराज कहना पड़ता है. हमारे मुंह से महाराज नहीं निकलता तो हमारा कोई काम ही नहीं होता.’

उन्होंने कहा था कि सिंधिया ने अपने परिवार की परंपरा बहुत अच्छे से निभाई है. विश्वासघात बहुतों ने किया है, लेकिन इन्होंने ग्वालियर और चंबल की जनता के साथ धोखा किया है. आपकी पीठ में छुरा घोंपा है. बनी बनाई सरकार को गिरा दिया. बनी बनी बनाई सरकार आपकी थी. आपने वोट किया था. आप ही के साथ धोखा हुआ है. तीन साल में सरकार ने कितना रोजगार दिया. छत्तीसगढ़ में जाकर देखिए रोजगार की दर क्या है?

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...