11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपाल'सिंधिया बहादुर नहीं कायर हैं', बीजेपी नेताओं पर दिग्विजय सिंह ने किया...

‘सिंधिया बहादुर नहीं कायर हैं’, बीजेपी नेताओं पर दिग्विजय सिंह ने किया कटाक्ष

Published on

दतिया,

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होनी है. आज यानि 15 नवंबर को चुनाव प्रचार शाम 5 बजे से थम जाएगा. ऐसे में बीजेपी, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता जनसंपर्क में लगे हुए हैं, चुनावी सभाएं कर रहे हैं. अपनी प्रत्याशी और पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं. साथ ही दूसरी पार्टियों और नेताओं पर कटाक्ष भी कर रहा हैं.

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह शिवपुरी जिले में चुनावी सभा करने के पहुंचे. यहां पर उन्होंने बीजेपी पार्टी, सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा है.

‘हमारा मामू काले धन को सफेद कर रहा है’
दिग्विजय सिंह ने कहा ” प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान एक ऐसा किसान है, जो एक एकड़ में दो करोड़ कमाता है. इस बार लोगों में दबा गुस्सा है. मोदी जी ने कहा है कि किसानों की आय 2022 तक दोगुनी हो जाएगी, लेकिन मध्य प्रदेश में एक किसान ऐसा भी जो एक एकड़ भूमि में दो करोड़ कमाता है. उसका नाम है शिवराज सिंह चौहान, यह काम हमारा मामू काले धन को सफेद करने के लिए ऐसा कर रहा है. इस समय प्रदेश में चारों तरफ आतंक है.

‘सिंधिया बहादुर नहीं कायर है’
दिग्विजिय सिंह ने अपने भाषण में यह भी कहा ”कमलनाथ एक ऐसे नेता थे जो कहते हैं, करते हैं. उन्होंने किसानों का कर्ज माफ करना शुरू कर दिया था, यदि कुछ लोग गद्दारी नहीं करते तो सभी किसानों के कर्जे माफ हो गए होते. धोखेबाज कभी बहादुर नहीं होता. जो घोड़े से गिरकर फिर तलवार उठाकर लड़ने लग जाए, वह बहादुर होता है, सिंधिया बहादुर नहीं कायर है.”

प्रियंका गांधी ने भी साधा है सिंधिया पर निशाना
एमपी की सीधी और दतिया सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने गईं प्रियंका गांधी ने कहा ”बीजेपी के सारे नेता विचित्र टाइप के हैं. एक तो सिंधिया जी हैं, उनके साथ मैंने यूपी में काम किया. क्या है कि वे कद में थोड़े छोटे पड़ गए. लेकिन अहंकार में वाह भाई वाह… जब हम यूपी में काम कर रहे थे. यूपी से हम भी हैं. हम यूपी वालों की आदत है कि शिकायत, गुस्सा, नाराजगी सब निकाल देते हैं. लेकिन महाराज बोलने की आदत नहीं है. उनके पास जो भी कार्यकर्ता जाता था कहता था दीदी उनसे महाराज कहना पड़ता है. हमारे मुंह से महाराज नहीं निकलता तो हमारा कोई काम ही नहीं होता.”

सिंधिया ने किया पलटवार
प्रियंका गांधी द्वारा निशाना साधने पर जब ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता लेकिन राजनीति में एक स्तर होना चाहिए, राजनीति में शब्दों का इस्तेमाल, व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप, हमें इन सब से बचना चाहिए.

पुरानी पेंशन लागू करने का किया ऐलान
प्रियंका ने कांग्रेस के घोषणापत्र के ऐलानों का जिक्र करते हुए कहा कि एमपी में अगर कांग्रेस की सरकार आती है, तो किसानों का कर्जा माफ करेगी, पुरानी पेंशन लागू करेगी. महिलाओं के लिए प्रति माह 1500 रुपये हम दिलाएंगे. गेहूं का समर्थन मूल्य 2600 रुपये करेंगे. 100 यूनिट बिजली का बिल माफ होगा, 200 यूनिट का बिल हाफ होगा. गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा. 5 हॉर्स पावर सिंचाई का बिजली बिल फ्री होगा. जातिगत जनगणना कराएंगे. 2 लाख सरकारी पदों को भरवाएंगे. प्रतियोगी परीक्षाएं फ्री करेंगे. 25 लाख तक का मुफ्त इलाज होगा. 10 लाख का दुर्घटना बीमा होगा. 1-12 तक के बच्चों को 500 से लेकर 1500 रुपये हर महीने उन्हें दिए जाएंगे.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...