11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeभोपालMP: कांग्रेस नेता सलमान की मौत ने पकड़ा तूल, वोटिंग से पहले...

MP: कांग्रेस नेता सलमान की मौत ने पकड़ा तूल, वोटिंग से पहले हुआ था एक्सीेंडेट

Published on

छतरपुर ,

छतरपुर जिले की राजनगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर विक्रम सिंह नाती राजा के समर्थक सलमान खान की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. कांग्रेस ने बीजेपी के प्रतिद्वंदी उम्मीदवार अरविंद पटेरिया पर हत्या का आरोप लगाया है. इसको लेकर मृतक के परिजनों के साथ जाकर थाने का घेराव कर लिया है.

घटना वोटिंग के ठीक रात करीब ढाई बजे की है. जब वर्तमान विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर विक्रम सिंह नाती राजा और भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया के समर्थकों का टोरिया टेक के पास विवाद हो गया. विवाद थोड़ा थमा तो दोनों दलों की गाड़ियां आगे की ओर रवाना हुईं.

कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर विक्रम सिंह नाती राजा का आरोप है, मैं अपने सहयोगी और जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष सलमान खान के साथ नीचे उतरा. तभी पीछे से आ रही प्रतिद्वंदियों की गाड़ियों से आवाज आई कि ‘चढ़ा दो इन पर गाड़ियां…’, तो मैं भागता हुआ गाड़ी में बैठ गया. लेकिन सलमान गाड़ी में नहीं बैठ पाया और पीछे से आ रही एक कार ने उसे कुचल दिया.

इतना ही नहीं, कांग्रेस प्रत्याशी का यहां तक आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया रात के वक्त पैसे बांट रहे थे. सूचना मिलने पर हम लोग रेनफॉल रोड से मौके पर जा रहे थे. इसी दौरान रात में सड़क पर भैंसें बैठी हुई थीं, तो उनको हटाने लगे. तभी अरविंद पटेरिया समर्थकों विक्की बघेल, राधे बाबा की गाड़ियां आईं. उन्होंने हमकों गालियां दीं और कहा, ‘चढ़ा दो इन पर गाड़ियां… उस दौरान मैं तो अपनी कार में बैठ गया, मगर मेरा सहयोगी सलमान कुचल दिया गया और उसकी मौत हो गई.

उधर, इस पूरे मामले में पुलिस कप्तान अमित सांघी ने मीडिया ने कहा कि दो राजनैतिक दलों के प्रत्याशी और समर्थक आमने-सामने हो गए. सलमान खान नाम के व्यक्ति के ऊपर गाड़ी चढ़ा देने के कारण मौत हो गई. मामले में मृतक पक्ष ने थाने में आवेदन दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुई वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this