8.9 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeभोपालप्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या, मर्डर करने के बाद प्रेमिका के परिजनों...

प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या, मर्डर करने के बाद प्रेमिका के परिजनों ने गड्ढे में छिपाई लाश

Published on

बैतूल,

मध्य प्रदेश के बैतूल में शनिवार को गड्ढे में युवक की लाश मिली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लड़की के पिता को हिरासत में लिया है और फरार दो भाई की तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

दरअसल, गंज थाना इलाके में लोहिया वार्ड निवासी के रहने वाला 28 साल के अजय मौर्य उर्फ सोनू 4 दिन से लापता था. परिजन ने 16 नवंबर को गंज थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. अजय की तलाश की जा रही थी. इस दौरान 17 नवंबर को कुम्हारटेक गांव के पास उसकी बाइक मिली. इससे पुलिस को संदेह हुआ कि अजय इसी इलाके में है और इस इलाके में उसकी तलाश शुरू कर दी गई.

पुलिस पूछताछ में लड़की के पिता ने बताया सच
इसी बीच पुलिस को जांच में पता चला कि अजय की किसी लड़की से संबंध थे. इसके बाद पुलिस ने लड़की के दोनों भाई को लापता पाए. फिर पुलिस ने संदेह होने पर लड़की के पिता से पूछताछ की. इस दौरान पिता ने पुलिस को सब सच बता दिया. फिर पुलिस ने कुम्हार टेक की पहाड़ी से वन विभाग के पौधे लगाने के लिए किए गड्ढे से अजय की लाश मिल गई.

मामले में एसपी ने कही ये बात
एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि 16 नवंबर को गंज थाने में अजय मौर्य की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. 17 नवंबर को उसकी बाइक कुम्हारटेक गांव में मिली. जांच में पता चला है कि लड़की से प्रेम-प्रसंग था. इसको लेकर चाकू से गला काटकर हत्या की गई है. लड़की के पिता को हिरासत में ले लिया है. दो भाई फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

भोपाल-इंदौर के रेस्टोरेंट्स में टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल आयकर विभाग द्वारा देशभर में चलाए गए सर्वे अभियान में रेस्टोरेंट कारोबार में बड़े...