20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा ने बताया क्या रही टीम इंडिया की हार की असली...

रोहित शर्मा ने बताया क्या रही टीम इंडिया की हार की असली वजह, हेड और लाबुशेन को दिया जीत का श्रेय

Published on

टीम इंडिया को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में 6 विकेट से हार मिली और यह टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में तीसरी बार वनडे वर्ल्ड चैंपियन बनने से चूक गई। इस मैच में मिली हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद रवि शास्त्री से बात करते हुए भारतीय टीम के सफर और फाइनल मैच में मिली हार के कारणों का खुलासा किया।

इस मैच में भारत ने 50 ओवर में 41 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में 4 विकेट पर 241 रन बनाकर मैच जीत लिया और छठी बार चैंपियन बनी। विराट कोहली को इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन (765 रन) बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

रोहित शर्मा ने कहा कि फाइनल मैच में रिजल्ट हमारे पक्ष में नहीं रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमने सब कुछ करने की कोशिश की, लेकिन शायद ऐसा ही होना था। अगर हम 20-30 रन और बना पाते तो शायद अच्छा होता। जब केएल राहुल और विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे तब हम 270-280 के स्कोर की ओर देख रहे थे, लेकिन हम लगातार विकेट खोते रहे। जब आपके पास बोर्ड पर 240 रन होते हैं तो आप विकेट लेना चाहते हैं, लेकिन हमें इस खेल से बाहर ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन ने पहुंचा दिया और जीत का श्रेय उन्हें जाता है।

रोहित ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि पिच बाद में बल्लेबाजी के लिए और आसान हो गई थी और मैं इसके लिए कोई बहाना नहीं बनाना चाहता। कंगारू टीम की जीत का श्रेयस पूरी तरह से हेड और लाबुशेन की पार्टनरशिप को जाता है जिन्होंने हमने मैच छीन लिया। आपको बता दें कि इस मैच में हेड ने जहां 137 रन की शानदार पारी खेली तो वहीं लाबुशेन इस मैच में 58 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों बल्लेबाजों को बीच चौथे विकेट के लिए 192 रन की साझेदारी हुई और यहीं पर भारत ने मैच गंवा दिया।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...