14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeखेलजब आंसुओं में डूबा था देश तो कमरे के अंदर क्या कर...

जब आंसुओं में डूबा था देश तो कमरे के अंदर क्या कर रही थी टीम इंडिया, देखिए इनसाइड स्टोरी

Published on

अहमदाबाद

क्रिकेट का महाकुंभ खत्म हो चुका है। भारत की हार के साथ ही तमाम उम्मीदें टूट गईं। सपनों चूर-चूर हो गए। लगातार 10 मैच जीतकर रोहित सेना फाइनल में पहुंची थी। ऑस्ट्रेलिया ने उसे हराते हुए ऐसा दर्द दिया, जिससे फैंस को उबरने में शायद कई वर्ष लग जाएं। 20 नवंबर की सुबह जब हुई तो शायद ही कोई क्रिकेट फैन बीती रात के बारे में बात करना चाहता होगा। कुछ ऐसे ही हालात टीम इंडिया के साथ रहा होगा। भारतीय टीम जब विश्व कप 2023 के फाइनल को गंवाने के बाद ड्रेसिंग रूम पहुंची तो सन्नाटा था। कुछ चेहरे मिसिंग थे। हर बार की तरह इस बार भी ड्रेसिंग रूम में फील्डिंग के लिए मेडल सेरिमनी होनी थी, लेकिन किसी भी चेहरे पर हंसी नहीं थी। उदास चेहरे थे। हताश बॉडी लैंग्वेज के बीच एक आवाज आई। सांत्वना देने की। अपने खिलाड़ियों के मनोबल को उठाने की।

यह आवाज थी फील्डिंग कोच टीम दिलीप की। विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज… हर कोई उदास था। आगे बढ़ते हुए टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार के बाद मेन इन ब्लू में जोश भरते देखा जा सकता है। उन्होंने कहा- दोस्तों, मैं जानता हूं कि यह कठिन है और हम सभी को दर्द महसूस होता है, लेकिन यही है। हमने संभवतः सब कुछ सही किया और फिर भी परिणाम हमारे पक्ष में नहीं है।

वह रोहित शर्मा और उनकी टीम के साथ टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ का संदेश भी साझा किया। दिलीप ने कहा- जैसा कि राहुल भाई ने कहा, हम सभी खुद पर गर्व कर सकते हैं। मैं इस समूह के प्रत्येक खिलाड़ी की सराहना करता हूं और उन्हें धन्यवाद देता हूं जिन्होंने अभ्यास सत्र में प्रतिबद्धता जताई है। इसके बाद उन्होंने मैचों के साथ-साथ अभ्यास सत्र के दौरान खिलाड़ियों के इरादे और ऊर्जा की सराहना की।

उन्होंने कहा- इस टूर्नामेंट के दौरान मुझे लगता है कि हमने कुछ शानदार कैच लपके, लेकिन जो चीज मुझे वास्तव में पसंद आई वह है मैदान पर हमारे बीच का भाईचारा। जिस तरह से हर किसी ने एक-दूसरे का समर्थन किया, जिस तरह से हर कोई समर्थन कर रहा था। यह देखना शानदार है। और मैं मैदान पर केवल एक टीम के रूप में आगे बढ़ते हुए देखें।

टी दिलीप ने विराट कोहली को टीम इंडिया के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का विजेता घोषित किया, इसके बाद रविंद्र जडेजा ने कोहली को मेडल प्रदान किया। दिलीप ने कोहली के नाम की घोषणा करते हुए कहा- वह एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं। वह खुद को महान मानकों पर स्थापित करते हैं और जब भी वह मैदान पर जाते हैं, तो जादू करते हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि वह न केवल अपना काम बहुत अच्छे से करते हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...