9 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में इस भारतवंशी का दबदबा, चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग संग डिनर...

अमेरिका में इस भारतवंशी का दबदबा, चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग संग डिनर में शामिल

Published on

नई दिल्ली,

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का हालिया अमेरिका दौरा चर्चा में रहा. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ उनकी मीटिंग पर सबकी नजरें थीं. इस बीच जिनपिंग ने सैन फ्रांसिस्को में अमेरिकी कारोबारियों के साथ डिनर भी किया. लेकिन इस डिनर में शामिल एक भारतवंशी सुर्खियों में बना हुआ है.

यूएस-चाइना बिजनेस काउंसिल और अमेरिका-चीन संबंधों पर राष्ट्रीय समिति की मेजबानी में सैन फ्रांसिस्को में 15 नवंबर को एक ग्रैंड डिनर का आयोजन किया गया था. इस डिनर में कई प्रमुख अमेरिकी कंपनियों के सीईओ शामिल थे, जिनमें भारतीय मूल के राज सुब्रमण्यम भी थे.

रिपोर्ट के मुताबिक, सैन फ्रांसिस्को में शी जिनपिंग के प्राइवेट डिनर में ऐप्पल के सीईओ टिम कुक, फाइजर के सीईओ अल्बर्ट, सेल्सफोर्स के सीईओ मार्क बेनिऑफ, बोइंग के सीईओ स्टेनली डील, ब्लैकस्टोन के सीईओ स्टीफन, मास्टरकार्ड के मेरिट जेनो शामिल हुए थे. फेडएक्स के सीईओ राज सुब्रमण्यम अकेले भारतवंशी थे, जो इस डिनर में शामिल हुए थे.

इसके बादसे ही सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि जिनपिंग के डिनर में शिरकत करने वाला यह भारतवंशी कौन है? राज कूरियर फ्रेंचाइजी फेडएक्स कंपनी के सीईओ और अध्यक्ष हैं. उन्होंने पिछले महीने कंपनी के फाउंडर डब्ल्यू स्मिथ के पद से हटने के बाद यह पद संभाला था.

कौन है राज सुब्रमण्यम?
सुब्रमण्यम 1991 में फेडएक्स से जुड़े थे. उन्हें 2020 में फेडएक्स बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किया गया था. कंपनी के सीईओ और अध्यक्ष के अलावा कंपनी में उनकी कई और भूमिकाएं भी हैं. वह केरल के पूर्व डीजीपी सी सुब्रमण्यम के बेटे हैं. सी सुब्रमण्यम 1991 से 1993 तक केरल पुलिस के प्रमुख रहे हैं. उनकी मां राज्य के स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख अधिकारी रह चुकी हैं. केरल के पलक्कड़ के रहने वाले राज सुब्रमण्यम 1960 के दशक में तिरुवनंतपुरम शिफ्ट हो गए थे. यहां स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने आईआईटी मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और बाद में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चले गए. उनके बेटे अर्जुन राजेश और भाई राजीव भी फेडएक्स के साथ ही जुड़े हुए हैं

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...