14.7 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराष्ट्रीयभारतीय वायुसेना का बढ़ेगा दबदबा, DRDO के साथ मिलकर किया रुद्रम-II मिसाइल...

भारतीय वायुसेना का बढ़ेगा दबदबा, DRDO के साथ मिलकर किया रुद्रम-II मिसाइल का सफल परीक्षण

Published on

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO और भारतीय वायु सेना मंगलवार को एयरबोर्न प्लेटफॉर्म से रुद्रम-II मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया है। रुद्रम-II मिसाइल हवा-से-सतह में मार करने वाली मिसाइल है। DRDO ने जानकारी दी है कि मिसाइल का परीक्षण अत्यंत कठिन परिस्थितियों में किया गया है, जिनमें सभी सब-सिस्टम की क्षमता को सुनिश्चित करने के लिए क्रिटिकल ट्रेजेक्ट्री का निर्धारण किया गया था।

सामने आई जानकारी के अनुसार, मिसाइल को लॉन्च किए जाने के बाद पूर्व निर्धारित लक्ष्य तक सटीक रूप से पहुंचाया गया। चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) द्वारा स्थापित विभिन्न रेंज उपकरणों से प्राप्त उड़ान डेटा से साफ हो गया है कि इस टेस्ट के सभी उद्देश्य पूरे हुए हैं।

मिसाइल बनाने में इनका योगदान

रुद्रम-II मिसाइल को DRDO की नोडल लेबोरेटरी, रिसर्च सेंटर इमारत, हैदराबाद द्वारा स्वदेशी रूप से डेवलप किया गया है। इस मिसाइल के डेवलपमेंट में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट लेबोरेटरी, हाई एनर्जी मटेरियल रिसर्च लेबोरेटरी, आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैबिलिशमेंट और ITR जैसी अन्य सहयोगी लेबोरेटरी का भी सहयोग रहा है। इसके अलावा विकास सह उत्पादन साझेदारों (DCPP) के साथ-साथ, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, रिजनल सेंटर फोर मिलिट्री एयरवर्दीनेस, मिसाइल सिस्टम क्वालिटी एश्योरेंस एजेंसी और कई अन्य उद्योगों ने भी इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

 

क्या है रुद्रम-II की खूबी?

रुद्रम-II स्वदेशी रूप से विकसित ठोस प्रणोदक वायु-प्रक्षेपित मिसाइल प्रणाली है, जो दुश्मन के अनेक तरह के टारगेट को तबाह करने में सक्षम है। विभिन्न डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) प्रयोगशालाओं द्वारा विकसित कई अत्याधुनिक स्वदेशी टेक्नॉलॉजी को रुद्रम-II मिसाइल सिस्टम में शामिल किया गया है।

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की सराहना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी डीआरडीओ और भारतीय वायु सेना को रुद्रम-II मिसाइल के सफल परीक्षण पर बधाई दी है। रक्षा मंत्री ने मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ, भारतीय वायु सेना, रक्षा उपक्रमों, रक्षा उपक्रमों और उद्योग जगत के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस परीक्षण से स्वदेशी रक्षा टेक्नॉलॉजी की बढ़ती परिपक्वता का प्रदर्शन हुआ है। ये उन्नत हथियार सिस्टमों में आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर और अंडे फेंके; हेलमेट पहनकर जान बचाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ है।...