9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालजिस पर लगा किडनैपिंग का आरोप उसी के साथ होटल में मिली...

जिस पर लगा किडनैपिंग का आरोप उसी के साथ होटल में मिली लड़की, बताया पति

Published on

गुना,

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिन दहाड़े हुई छात्रा की किडनैपिंग के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. जिस लड़की को किडनैप किया गया था वो गुना के होटल से बरामद की गई. इस सनसनीखेज मामले की सबसे खास बात ये रही की जिस युवक ने लड़की का अपहरण किया था वो भी लड़की के साथ ही होटल में रह रहा था.

दिनदहाड़े किया गया था लड़की का किडनैप
दरअसल, ग्वालियर के चन्द्रबदनी नाका पेट्रोल पंप से एक लड़की का अपहरण किया गया था. बदमाशों ने लड़की को दिनदहाड़े किडनैप किया और मोटरसाइकिल पर अपने साथ ले गए. इस दौरान लड़की मदद के लिए चीखती चिल्लाती नजर आई थी.इस सनसनीखेज वारदात ने ग्वालियर पुलिस के होश उड़ाकर रख दिए. पुलिस घटना को किडनैपिंग मानकर कार्रवाई में जुट गई, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस ने मामले की जांच शुरू की वैसे-वैसे कहानी से पर्दा उठाने लगा.

पुलिस की जांच में सामने आया कि 19 साल लड़की और आरोपी युवक रोहित कुशवाह पिछले तीन साल से संपर्क में थे. दोनों ने मिलकर घरवालों को चकमा देने की साजिश रची थी.प्लान के मुताबिक, पहले रोहित ने अपने साथी के साथ मिलकर लड़की को चंद्रबदनी नाका पेट्रोल पंप से अगवा किया. सभी को लगे की किडनैपिंग सच्ची है तो लड़की ने मदद के लिए चिल्लाया भी. दोनों युवक लड़की को बाइक पर बिठाकर साथ ले गए.

आरोपी के साथ पत्नी बनकर होटल में ठहरी हुई थी लड़की
ग्वालियर पुलिस को सूचना मिली कि एक लड़की को दिनदहाड़े किडनैप किया गया है. सूचना मिलते ही आईजी डी श्रीनिवास वर्मा, एसपी राजेश सिंह चंदेल सक्रिय हो गए. इलाके के CCTV फुटेज तलाशे गए. सामने आया कि बाइक सवार लड़की को लेकर गुना की तरफ गए हैं.पुलिस को पता चला कि दोनों युवकों ने रास्ते में बाइक छोड़ी और लड़की को साथ में लेकर बस के जरिए गुना पहुंचे फिर यहां पर होटल में रूम लेकर ठहरे हुए थे. लड़की ने रोहित को अपना पति बताया था.

एसपी ने कही यही बात

मामले पर जानकारी देते हुए ग्वालियर एसपी विजय खत्री ने बताया कि आरोपी की मोबाइल लोकेशन भी ट्रेक की गई थी. जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों युवक और लड़की को होटल से बरामद किया. एसपी ने आगे कहा कि लड़की और युवक पिछले तीन साल संपर्क में थे. दोनों ने ही मिलकर किडनैपिंग की झूठी कहानी बनाई थी. तीनों को पकड़ लिया गया है. लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. युवक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this