19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeखेल'ये पिच भारत पर ही उलटी पड़ गई', फाइनल हार के बाद...

‘ये पिच भारत पर ही उलटी पड़ गई’, फाइनल हार के बाद क्या कह रहे पूर्व वर्ल्ड कप चैम्पियन

Published on

अहमदाबाद,

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम छठी बार चैम्पियन बनी है, वहीं भारत का तीसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस फाइनल में भारतीय बल्लेबाज उम्मीदों पर पूरी तरह खरे नहीं उतरे और पूरी टीम मिलकर 240 रन ही बना पाई. फिर ऑस्ट्रेलिया ने 241 रनों के टारगेट को 42 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.

फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत के हीरो ट्रेविस हेड रहे, जिन्होंने 137 रनों की धमाकेदार पारी खेली. हेड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत और भारतीय टीम की हार को लेकर सोशल मीडिया रिएक्शन भी आ रहे हैं. पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन कप्तानों ने भी रिएक्शन दिया है. ऑस्ट्रेलिया को 2 बार चैम्पियन बना चुके रिकी पोंटिंग ने कहा कि ये पिच भारत पर ही उलटी पड़ गई.

1983 में भारत को पहली बार वर्ल्ड चैम्पियन बनाने वाले कपिल देव ने रोहित ब्रिगेड का हौसला बढ़ाया है. कपिल ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘आप चैम्पियन की तरह खेले हैं. अपना हौसला बनाए रखें. ट्रॉफी आपके दिमाग में सबसे ऊपर थी, लेकिन फिर भी आप विजेता बनकर उभरे. भारत को आप पर गर्व है.’

पोंटिंग ने पिच को लेकर कही ये बात
2003 और 2007 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम को चैम्पियन बना चुके रिकी पोंटिंग ने कमेंट्री के दौरान कहा कि अहमदाबाद की पिच भारतीय टीम पर बैकफायर कर गई. पोंटिंग ने कहा, ‘आज की पिच बिल्कुल वैसी ही थी जैसे एशियाई कंडीशन्स में उम्मीद की जाती है. एक ऐसा विकेट तैयार किया गया जिसका संभवतः भारत पर उल्टा असर पड़ा.’

1999 विनिंग टीम के कप्तान स्टीव वॉ ने भी अपनी टीम की तारीफ की. वॉ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘सबसे बड़े मंच पर लगभग त्रुटिहीन प्रदर्शन. ट्रेविस हेड की निडर बैटिंग से ये संभव हुआ. कमिंस की कप्तानी शानदार थी. श्रीलंका के विरुद्ध वॉर्नर के दो कैच ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए टर्निंग प्वाइंट थे.’

2019 वर्ल्ड कप के विश्व विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन ने ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस की तारीफ की. पूर्व इंग्लिश कप्तान मॉर्गन ने कहा, ‘पैट कमिंस ने यहां बहुत अच्छा काम किया. एक कप्तान के रूप में आपको खेल की समझ होनी चाहिए. आप मैदान हो रही चीजों को धीमा करना चाहते हैं या उन्हें तेज करना चाहते हैं.’ 1987 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान एलन बॉर्डर ने कमिंस के पहले गेंदबाजी करने के फैसले को क्रिकेट इतिहास के सबसे साहसी फैसलों में से एक बताया.

आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत का प्रदर्शन (2013 के बाद) :
2014- टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में हार
2015- क्रिकेट वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार
2016- टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार गया
2017- चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली हार
2019- क्रिकेट वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार
2021- वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल हारे
2022- टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मिली हार
2023- वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल हारे
2023- क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में हुई हार

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...