19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeखेलट्रांसजेंडर प्लेयर्स नहीं खेल पाएंगे क्रिकेट, महिला से पुरुष बने खिलाड़ियों को...

ट्रांसजेंडर प्लेयर्स नहीं खेल पाएंगे क्रिकेट, महिला से पुरुष बने खिलाड़ियों को ICC ने किया बैन

Published on

अहमदाबाद

अब सर्जरी या लिंग परिवर्तन करवाकर पुरुष से महिला बनी कोई भी खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पाएगी। दुनियाभर में क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अपने नियमों में बड़े बदलाव करते हुए मंगलवार को इसकी घोषणा की। आईसीसी ने बताया कि बैठक में बड़े नीतिगत फैसले लेते हुए उन क्रिकेटरों को इंटरनेशनल महिलाओं के खेल में प्रतिस्पर्धा करने से रोक दिया जो ‘मेल प्यूबर्टी’ (पुरुषों में किशोरावस्था में होने वाला शारीरिक/लैंगिक बदलाव) हासिल कर चुके हैं।

आईसीसी ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट की अखंडता और खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय ले रहा है। आईसीसी ने यहां जारी बयान में कहा, ‘महिलाओं के खेल की अखंडता, सुरक्षा, निष्पक्षता और समावेशन। इसका मतलब है कि कोई भी पुरुष से महिला बनने वाले प्रतिभागी जो किसी भी प्रकार की ‘मेल प्यूबर्टी’ से गुजर चुके हैं वे सर्जरी या लिंग परिवर्तन उपचार के बावजूद अंतरराष्ट्रीय महिला खेल में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे।’

दरअसल, 29 वर्षीय बल्लेबाज मैकगैही मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया की हैं, लेकिन 2020 में कनाडा चली गईं और 2021 में सर्जरी करवाकर पुरुष से महिला बन गईं। सितंबर 2023 में वह महिला टी-20 क्वालीफायर में कनाडा के लिए खेली और 2024 में होने वाली टी-20 विश्व कप में भी खेलना चाहती थीं। मैकगैही ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए पुरुष से महिला में परिवर्तन के लिए लिंग पात्रता मानदंड को पूरा किया था, जो उस समय लागू था। उन्होंने अब तक छह टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 19.66 की औसत और 95.93 की स्ट्राइक रेट से 118 रन बनाए हैं।

आईसीसी ने कहा, ‘यह फैसला डॉ. पीटर हरकोर्ट की अध्यक्षता वाली आईसीसी चिकित्सा सलाहकार समिति के नेतृत्व में की गई समीक्षा पर आधारित है। यह पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट के लिए लैंगिक पात्रता से संबंधित है। घरेलू स्तर पर लैंगिक पात्रता के मामले में प्रत्येक सदस्य बोर्ड का अपना कानून होगा। इस नियम की दो साल के अंदर समीक्षा की जाएगी।’

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...