19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeखेलFIFA WC Qualifier: कुवैत के खिलाफ जीत के बाद भारत को कतर...

FIFA WC Qualifier: कुवैत के खिलाफ जीत के बाद भारत को कतर ने दिया रियलिटी चेक, 0-3 से हारे मुकाबला

Published on

भारतीय फुटबॉल टीम को रविवार को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वालिफायर मुकाबले में कतर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एशियन चैंपियन कतर ने 3-0 से जीत हासिल की। कुवैत के खिलाफ 1-0 की जीत के बाद भारत को कतर से रिएलिटी चेक मिला।

कतर के खिलाफ यह हार भारत की इस साल अपने घर पर पहली हार है। उसका 14 मुकाबलों से चल आ रहा अजेय अभियान कतर ने खत्म कर दिया। चार साल पहले भारत ने कतर के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेलकर उलटफेर किया था।

कतर ने दागे तीन गोल
कतर ने पहले मिनट से ही भारत पर दबाव बनाया। नतीजा यह रहा कि चौथे मिनटे में ही कतर के तारेक मशल ने टीम के लिए पहला गोल दिया। इसके बाद 47वें मिनट में अलमियोज अली ने और 86वें मिनट में यूसुफ अदुरिसाग ने गोल दागा। भारत ने कुछ अच्छे मौके बनाए लेकिन उसे भुना नहीं सके। इस हार के बाद भारत अभी भी ग्रुप में दूसरे स्थान पर है। राउंड 2 में सभी छह ग्रुप की टॉप दो-दो टीमें अगले राउंड में पहुंचेंगी।

मैच के चौथे ही मिनट में कतर के खिलाडियों ने भारत के बॉक्स में तीन पास के साथ गोल दागा जबकि भारतीय डिफेंडर उस समय गेंद को छू भी नहीं सके। मुस्तुफा के शॉट को अमरिंदर सिंह रोक नहीं सके। इगोर स्टिमाक ने टीम के नंबर वन गोलकीपर गुरप्रीत संधू की जगह आज अमरिंदर को मौका दिया था।

भारत ने गंवाए मौके
इसके बाद भारतीय डिफेंस ने अच्छा खेल दिखाया जिस वजह से हाफ टाइम तक केवल 1-0 ही रहा। उदांता सिंह और अनिरुद्ध थापा ने सटीक पास के साथ अच्छा मूव बनाया लेकिन लालेनमाविया राल्टे उसे गोल में नहीं बदल सके। वहीं अनिरुद्ध थापा भी एक मौका चूके।

दूसरे हाफ की शुरुआत में ही अलमियोज अली ने टीम के लिए गोल करके 2-0 से आगे कर दिया। 65वें मिनट में साहल सामद कतर के बॉक्सर में घुसे उन्होंने बाएं पैर से शॉट लेने की कोशिश की लेकिन गेंद वाइड चली गई। 86वें मिनय में यूसुफ ने कतर को 3-0 की लीड दिलाई जिसके बाद भारत की वापसी के रास्ते बंद हो गए।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...