19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिशेल मार्श के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज, वर्ल्ड कप...

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिशेल मार्श के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज, वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर रखा था पैर

Published on

अलीगढ़ ,

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श के हाथों में बियर और पैर के नीचे वर्ल्ड कप ट्रॉफी रखे जाने से आहत होकर एक RTI एक्टिविस्ट ने थाने में तहरीर दी है. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि मिशेल मार्श ने ट्रॉफी पर पैर रखकर उसका अपमान किया है.RTI एक्टिविस्ट पंडित केशव देव ने अपनी शिकायत में लिखा है कि इंटरनेट पर उन्होंने एक फोटो देखी थी. जिसमें आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिशेल मार्श का वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के ऊपर पैर रखे हुए दिखाई दे रहे हैं.

मिशेल मार्श के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज
इससे देश के 140 करोड़ लोगों के सम्मान को ठेस पहुंची है. जिसके बाद उन्होंने थाना देहली गेट में मिशेल मार्श के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. साथ ही भारत के साथ उनके मैच पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई है.

वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस को ट्राफी देकर सम्मानित किया था. मगर मिशेल मार्श ने इसका अपमान कर दिया. यह देखकर हर किसी को बहुत पीड़ा हुई यह अपराध की श्रेणी में आता है. ऐसे में मिशेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए.

वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर रखा था पैर
इसकी कॉपी शिकायतकर्ता पंडित केशव देव ने प्रधानमंत्री व खेलमंत्री को दी है. इस मौके पर भावेश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, शिव कुमार, राम किशन, रवि सक्सेना मौजूद रहे. बता दें, वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार यह ट्रॉफी जीती है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...