18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeखेलU-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानें कौन बना...

U-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानें कौन बना कप्तान?

Published on

नई दिल्ली,

यूएई में खेले जाने वाले अंडर-19 एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. 25 नवंबर (शनिवार) को बीसीसीआई की जूनियर क्रिकेट चयन समिति ने 15 सदस्यीय की घोषणा की. अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम की कप्तानी उदय सहारन संभालेंगे.

19 साल के उदय सहारन राजस्थान के रहने वाले हैं और वह पिछले अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान स्टैंडबाय के तौर पर चुने गए थे. चयनकर्ताओं ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए तीन खिलाड़ियों को ट्रैवलिंग स्टैंडबाय के रूप में चुना है. वहीं चार खिलाड़ी रिजर्व के तौर पर रहेंगे. रिजर्व प्लेयर्स स्क्वॉड के साथ यात्रा नहीं करेंगे.

एशिया कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम: अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), अरवेल्ली अवनीश राव (विकेटकीपर), सौम्य कुमार पांडे (उप-कप्तान), मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन (विकेटकीपर), धनुष गौड़ा, आराध्य शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी.
ट्रैवलिंग स्टैंडबाय खिलाड़ी: प्रेम देवकर, अंश गोसाई, मोहम्मद अमान.
रिजर्व खिलाड़ी: दिग्विजय पाटिल, जयंत गोयत, पी. विग्नेश, किरण चोरमले

एशिया कप की शुरुआत 8 दिसंबर से होगी. इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला 8 दिसंबर को अफगानिस्तान से होगा. फिर भारत 10 दिसंबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा. वहीं 12 दिसंबर को भारतीय टीम नेपाल का सामना करेगी. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 17 दिसंबर को दुबई में खेला जाएगा. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की मौजूदा चैम्पियन है और वह कुल आठ बार खिताब जीत चुकी है.

एशिया कप टूर्नामेंट अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगा.आगामी अंडर-19 वर्ल्ड कप जनवरी-फरवरी के महीने में साउथ अफ्रीकी धरती पर खेला जानe है. आपको बता दें कि भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है. साल 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में टीम इंडिया ने अंडर-19 विश्व कप पर कब्जा जमाया था. इसके अलावा भारत साल 2016 और 2020 में उप-विजेता रह चुका है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...