21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeखेलIPL इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड, हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस में...

IPL इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड, हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी

Published on

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन को लेकर रविवार (26 नवंबर) का दिन बेहद खास रहा. इसी दिन सभी 10 टीमों ने अपने प्लेयर्स की रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी की. इसमें कई चौंकाने वाले फैसले सामने आए.मगर इसके करीब 2 घंटे बाद ही एक सबसे बड़ी खबर सामने आई. ट्रांसफर विंडो के तहत आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड देखने को मिली. गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान हार्दिक पंड्या का अपनी टीम से नाता टूट गया है. अब उनकी अपनी पुरानी मुंबई इंडियंस (MI) टीम में वापसी हुई है.

पंड्या के लिए मुंबई के पास नहीं थे पैसे
मुंबई ने एक बड़ी ट्रेड के जरिए पंड्या को अपनी टीम में शामिल किया है. गुजरात 2022 में बतौर नई टीम शामिल हुई थी. तब उसने पंड्या को 15 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर कप्तान बनाया था. तब पंड्या ने पहले ही सीजन में टीम को चैम्पियन भी बनाया था. इससे पहले पंड्या मुंबई टीम के लिए ही खेलते थे.

पंड्या की यह ट्रेड रुपयों में ही हुई है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई टीम के पास पंड्या को वापस लाने के लिए पर्स में पर्याप्त पैसे भी नहीं बचे थे. इसलिए उन्होंने अपने ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को ट्रेड किया है. ग्रीन के जल्द ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में शामिल होने की पूरी संभावना है.

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अब आईपीएल में कुल 123 मैच खेले, जिसकी 115 पारियों में 2309 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 10 फिफ्टी जमाईं. पंड्या ने 81 पारियों में गेंदबाजी की और इस दौरान 53 विकेट भी हासिल किए. उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 17 रन देकर 3 विकेट रहा है.

2 घंटे पहले ही पंड्या को किया था रिटेन
इस बड़ी ट्रेड से ठीक 2 घंटे पहले ही गुजरात टाइटन्स (GT) ने बतौर कप्तान हार्दिक पंड्या को रिटेन किया था. तब माना जा रहा था कि वो अगले सीजन में इसी टीम से खेलते नजर आएंगे.मगर 2 घंटे बाद ही बड़ी ट्रेड के जरिए मुंबई ने पंड्या को खरीद लिया. दूसरी ओर गुजरात टीम ने अपने 8 प्लेयर्स को रिलीज किया है. यह प्लेयर यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ और दासुन सनाका हैं.

मुंबई ने आर्चर-जॉर्डन को किया रिलीज
मुंबई इंडियंस (MI) ने भी 11 प्लेयर्स को रिलीज किया है. इसमें अरशद खान, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जानसेन, झे रिचर्ड्सन, रिले मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन औऱ संदीप वॉरियर शामिल हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...