8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeभोपालMP में कौन जीत रहा BJP या कांग्रेस? शपथ पत्र पर लगाई...

MP में कौन जीत रहा BJP या कांग्रेस? शपथ पत्र पर लगाई 1 लाख की शर्त, 5 गवाह भी रहे मौजूद

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की किस्मत 17 नवंबर को ईवीएम में कैद हो चुकी है. अब 3 दिसंबर को घोषित होने वाले परिणामों का इंतजार है. लेकिन राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और आम लोग चुनावी गुणा-भाग में जुटे हुए हैं. अपने-अपने आकलन के हिसाब से लोगों ने दलों और उम्मीदवारों की हार-जीत को लेकर शर्त लगानी शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल एक स्टाम्प पेपर पर बीजेपी और कांग्रेस की जीत-हार को लेकर दो लोगों ने 1 लाख रुपए की शर्त लगाई गई है.

50 रुपए के शपथ पत्र पर लगाई गई इस शर्त में बाकायदा 5 गवाह भी शामिल किए गए हैं. शपथ पत्र में एक पक्ष ने कांग्रेस तो दूसरे ने सूबे में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है. 3 दिसंबर को शर्त हारने वाला जीतने वाले को एक लाख रुपए देगा.

सोशल मीडिया पर वायरल शपथ पत्र से पता चलता है कि यह शर्त 22 नवंबर को छिंदवाड़ा जिले के नीरज मालवीय और धनीराम भलावी के बीच लगी है. जिले की ग्राम पंचायत सूखापुरा के पूर्व सरपंच धनीराम भालवी का कहना है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, जबकि हर्रई वार्ड नंबर-8 के निवासी नीरज मालवीय का दावा है कि सूबे में बीजेपी सरकार बनाएगी.

धनीराम और नीरज के बीच लगी शर्त में बाकायदा पांच गवाहों के सामने शपथ पत्र पर तय हुआ है कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो नीरज मालवीय की ओर से धनीराम को बतौर शर्त 1 लाख रुपए दिए जाएंगे और अगर प्रदेश में बीजेपी सरकार बनाती है तो धनीराम शर्त के हिसाब से उतने ही रुपए नीरज को देगा.

शपथ पत्र के अनुसार, शर्त लगाने वाले धनीराम भलावी और नीरज मालवीय ने अपने-अपने चेक साइन करके एक गवाह अमित पांडे के पास जमा कर दिए हैं. शर्त के मुताबिक दोनों में जो भी जीतेगा, अपना चेक अमित पांडे से प्राप्त कर लेगा.

MP की हॉट सीट पर लग चुकी शर्त
मध्य प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की हार जीत को लेकर भी छिंदवाड़ा में 10 लाख रुपए की शर्त लग चुकी है. शहर के लालबाग में रहने वाले प्रकाश साहू और राम मोहन साहू ने कांग्रेस के कमलनाथ और बीजेपी के बंटी साहू की हार जीत को लेकर एक एग्रीमेंट तैयार कराया था. इसके मुताबिक अगर कमलनाथ हारते हैं तो प्रकाश साहू, राम मोहन साहू को 10 लाख रुपए देंगे. वहीं, अगर बीजेपी उम्मीदवार बंटी साहू चुनाव हारेंगे तो राम मोहन साहू, प्रकाश साहू को उतने ही रुपए देंगे. इस इकरारनामे में बाकायदा तीन गवाह भी शामिल किए गए थे.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this