8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeभोपालMP: शहडोल में रेत माफिया ने पटवारी को ट्रैक्टर से रौंदा, टीम...

MP: शहडोल में रेत माफिया ने पटवारी को ट्रैक्टर से रौंदा, टीम के साथ खनन रोकने पहुंचे थे सरकारी अफसर

Published on

शहडोल,

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में शनिवार रात को रेत का अवैध उत्खनन रोकने गए पटवारी की ट्रैक्टर चढ़ा कर हत्या कर दी गई. रीवा जिले के रहने वाले 45 वर्षीय प्रसन्न सिंह ब्यौहारी में पटवारी के पद पर पदस्थ थे. देर रात सूचना मिलने पर पटवारी अपने तीन अन्य सहकर्मियों के साथ उस जगह गए जहां से उन्हें रेत के अवैध उत्खनन की सूचना मिल रही थी.

हो रहा था अवैध खनन
इस दौरान पटवारी ने देखा कि मौके पर कुछ लोग ट्रैक्टरों में अवैध रेत लेकर निकल रहे थे. पटवारी प्रसन्न सिंह ने ट्रैक्टर के सामने आकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक्टर चालक पटवारी को कुलचते हुए वहां से फरार हो गया. इसके पहले पिछले तीन दिन से प्रशासन उसी इलाके में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई भी कर रहा था लेकिन बेखौफ माफिया लगातार सोन नदी से अवैध उत्खनन में लगा हुआ था.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी ट्रैक्टर चालक को मैहर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी ड्राइवर शुभम विश्वकर्मा और ट्रैक्टर मालिक प्रशांत सिंह दोनों मैहर के रहने वाले हैं. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस का बयान
शहडोल के पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने कहा, ,’रात में सूचना मिली कि चार पटवारियों की कल पेट्रोलिंग थी. जब एक ट्रैक्टर को रोककर उससे पूछताछ करने की कोशिश की गई तो उसने ट्रैक्टर पटवारी पर चढ़ा दिया और उसकी दुखद हत्या कर दी. पूरी घटना के बाद रात में ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. इसके बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. पूरे प्रकरण के आरोपी पर 30 हजार का इनाम भी रखा गया था.’

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this