8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालश्योपुर में नर्सिंग की छात्रा ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, देखते ही...

श्योपुर में नर्सिंग की छात्रा ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, देखते ही मची चीख-पुकार

Published on

श्योपुर,

मध्यप्रदेश के श्योपुर में कन्या छात्रावास में रहकर नर्सिंग का कोर्स कर रही एक छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मामले में जहां पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है. वहीं, जिला कलेक्टर ने 3 सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर 2 दिनों में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक, श्योपुर शहर के बायपास रोड पर स्थित पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास पिछड़ा वर्ग में 22 साल की राजकुमारी निवासी सोंठवा नर्सिंग का कोर्स कर रही थी. मृतका छात्रा राजकुमारी के साथ उसकी छोटी बहन अनीता भी रहती थी, जो बीए की छात्रा है. दोनों बहनें छात्रावास के एक ही कमरे में रह रहीं थीं. सुबह 8 बजे करीब जब राजकुमारी की छोटी बहन अनीता नहाने के लिए गई तो उसी समय राजकुमारी ने कमरे में फांसी लगा ली.

जब उसकी छोटी बहन नहाकर वापिस आई तो कमरे का गेट लगा देख उसने बहन को आवाज लगाई. जब राजकुमारी ने गेट नहीं खोला तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जिसके बाद छात्रावास में रहने वाली अन्य छात्राएं और छात्रावास अधीक्षिका गीता बैंस भी वहां आ गईं. बहन और छात्रावास की छात्राओं ने मिलकर कमरे का गेट तोड़कर फंदे पर लटकी राजकुमारी को उतार लिया. फिर उसे स्टाफ की मदद से जिला चिकित्सालय लेकर पहुंच गए, जहां उपचार के दौरान राजकुमारी की मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौक पर पहुंच गई. पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी. उधर मामला संज्ञान में आते ही जिला कलेक्टर संजय कुमार ने तीन सदस्यीय जांच दल गठित कर दिया है. इस समिति में एसडीएम मनोज गढ़वाल, महिला बाल विकास अधिकारी ओपी पांडेय और सामाजिक न्याय विभाग की उप संचालक शशिकरण एक्का शामिल हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this