18.7 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप जरूर हारे पर ये बड़ा टूर्नामेंट पक्का जीतेगा भारत, रवि...

वर्ल्ड कप जरूर हारे पर ये बड़ा टूर्नामेंट पक्का जीतेगा भारत, रवि शास्त्री की बात सुनकर खिलाड़ी गदगद

Published on

मुंबई:

भारतीय टीम को एकदिवसीय विश्व कप में शानदार अभियान के बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था। लगातार 10 जीत के बाद एकमात्र हार ने करोड़ों दिल तोड़े थे। अब टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप खिताब के लिए भारत को बड़ा दावेदार बताया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि चैंपियन बनने के लिए इस टीम को आखिरी दो नॉकआउट मैचों में विजेता बनना होगा।

शास्त्री ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। यहां तक कि महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को भी विश्व कप जीतने के लिए छह विश्व कप का इंतजार करना पड़ा। आप विश्व कप (आसानी से) नहीं जीतते, एक विश्व कप जीतने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ती है। उस बड़े दिन (फाइनल) अच्छा प्रदर्शन करना होता है।’

उन्होंने कहा, ‘फाइनल में पहुंचने के बाद यह मायने नहीं रखता कि आपने टूर्नामेंट में पहले क्या किया है।’ उन्होंने कहा, ‘जब आप शुरुआती बाधा को पार कर लेते हैं तो सिर्फ शीर्ष चार टीम होती हैं और आपको आखिरी दो मैच में अच्छा करना होता है। उन दो मैचों में अगर आपका प्रदर्शन अच्छा रहा तो आप चैम्पियन बनते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा ही किया, वे अपने शुरुआती दो मैच हार गये थे लेकिन उन्होंने जब अच्छे प्रदर्शन की जरूरत थी तब अच्छा किया।’

भारत के इस पूर्व हरफनमौला ने कहा कि आगामी टी-20 विश्व कप के लिए भारत के पास कई युवा खिलाड़ी हैं। टी-20 विश्व कप का आयोजन चार जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होगा। उन्होंने कहा, ‘वनडे प्रारूप में शायद यह आसान नहीं होगा क्योंकि आपको फिर से टीम का गठन करना होगा। लेकिन टी-20 क्रिकेट (विश्व कप) में भारत गंभीर चुनौती पेश करेगा। टीम के मुख्य खिलाड़ियों की पहचान हो गयी है और अब आपका ध्यान खेल के छोटे प्रारूप पर होना चाहिए।’

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...