18.7 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा के इस बयान से नाराज हैं गौतम गंभीर, कहा- वर्ल्ड...

रोहित शर्मा के इस बयान से नाराज हैं गौतम गंभीर, कहा- वर्ल्ड कप पहले देश के लिए …

Published on

भारतीय टीम का अपने घर पर वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया। रोहित शर्मा और पूरी टीम इंडिया के साथ-साथ हेड कोच राहुल द्रविड़ का भी सपना भी अधूरा गया। रोहित ने वर्ल्ड कप के दौरान कहा था कि वह और बाकी खिलाड़ी द्रविड़ के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं। रोहित शर्मा का यह बयान पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को पसंद नहीं आया।

गंभीर ने रोहित शर्मा के बयान को बताया गलत
गंभीर का कहना कि खिलाड़ी को पहले देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहिए। गंभीर ने स्पोर्ट्स कीड़ा से कहा, ‘हर खिलाड़ी, हर कोच वर्ल्ड कप जीतना चाहता है। मुझे आज तक समझ नहीं आया कि ऐसा क्यों होता है। साल 2011 में भी ऐसा हुआ। जब आप कहते हैं कि आप किसी एक शख्स के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं तो यह गलत है। इस बात फर्क नहीं पड़ता है कि यह शख्स कौन है।

देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहते थे गंभीर
उन्होंने आगे कहा, ‘आप देश के लिए वर्ल्ड कप जीतने की कोशिश करते हैं। अगर आप ऐसा महसूस भी करते हैं तो मीडिया में न बोलें। खुद तक रखें। सच यह है कि देश लिए वर्ल्ड कप जीतना अहम है। साल 2011 में मुझसे भी यह सवाल किया गया था तब मैंने कहा था कि नहीं मैं यह अपने देश के लिए करना चाहता हूं। मैं बल्ला उठाता हूं और देश के लिए बल्लेबाजी करता हूं।’

मोहम्मद कैफ के बयान से भी खफा थे गंभीर
गौतम गंभीर ने इससे पहले अपने साथी खिलाड़ी रहे मोहम्मद कैफ के बयान को भी गलत ठहराया था। उन्होंने मोहम्मद कैफ के उस बयान की आलोचना की है, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के छठवीं बार चैंपियन बनने के बाद कही थी। कैफ ने फाइनल मुकाबले के बाद अपना विचार साझा करते हुए कहा था कि टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम ने वर्ल्ड कप नहीं जीता है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...