15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयछह महीने बाद भारत वापस आई अंजू, पाकिस्तान में नसरुल्लाह से शादी...

छह महीने बाद भारत वापस आई अंजू, पाकिस्तान में नसरुल्लाह से शादी करके बन गई थी फातिमा

Published on

नई दिल्ली,

अलवर से पाकिस्तान गई अंजू भारत वापस आ गई है. उसकी एक तस्वीर भी सामने आई है. करीब छह महीने पहले वह भारत से पाकिस्तान पहुंची थी. शुरुआत में कहा गया कि वह सिर्फ घूमने वहां गई है, लेकिन फिर उसने अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह से शादी कर ली थी. वैसे अंजू पहले से शादीशुदा थी. भारत में अरविंद नाम के शख्स से उसकी शादी हो रखी थी. लेकिन यहां अपने बच्चों और पति को छोड़कर वह वैध कागजों के साथ पाकिस्तान चली गई थी.

अभी ये साफ नहीं है कि अंजू हमेशा के लिए भारत लौटी है या फिर वापस पाकिस्तान जाएगी. दरअसल, कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी मीडिया में नसरुल्लाह का एक इंटरव्यू सामने आया था. इसमें उसने कहा था कि वो खुद अंजू को वाघा बॉर्डर तक छोड़ने आएगा. यहां भारत में वो अपने बच्चों से मिलेगी. अगर बच्चे अंजू के साथ पाकिस्तान आना चाहेंगे तो आ सकते हैं. लेकिन अगर वो भारत ही रहना चाहेंगे तो वो उनकी मर्जी है.नसरुल्लाह ने कहा था कि अंजू सिर्फ बच्चों की खातिर भारत आई है, क्योंकि उसे अपने बच्चों की बहुत याद आती है. लेकिन अब अंजू इस सब पर क्या कहती है ये देखने वाली बात होगी.

राजस्थान में रहती थी अंजू
अंजू जून में राजस्थान के अलवर से पाकिस्तान पहुंची थीं. ये खबर उस वक्त आई थी जब मीडिया में पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का मुद्दा छाया हुआ था. इस बीच ये खबर आग की तरह फैली कि अब भारत से एक महिला पाकिस्तान पहुंच गई है. खबर सामने आने के बाद अंजू ने कहा था कि वो 4 से पांच दिन में लौट आएगी. लेकिन फिर वहां उसने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया और नाम बदलकर फातिमा रख लिया.

नसरुल्लाह और अंजू ने निकाह की बात को लंबे वक्त तक छिपाया था. लेकिन बाद में उनकी प्री-वेडिंग का वीडियो और निकाहनामा सामने आया था. अपनी शादी पर अब हाल के एक इंटरव्यू में नसरुल्लाह ने कहा, ‘हमारा उस समय शादी करने का कोई इरादा नहीं था. अंजू सिर्फ कुछ दिन के लिए ही पाकिस्तान आई थीं ताकि मुझसे और मेरे परिवार से मिल सके. लेकिन हालात ही कुछ ऐसे बने कि हमें निकाह करना पड़ गया. अब मैं अंजू से और अंजू मुझसे बहुत प्यार करते हैं.’

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...