18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
HomeUncategorizedकल आखिरी तारीख! डेडलाइन खत्म होने से पहले पेंशनर्स निपटा लें ये...

कल आखिरी तारीख! डेडलाइन खत्म होने से पहले पेंशनर्स निपटा लें ये काम, नहीं तो रुक जाएगी पेंशन

Published on

नई दिल्ली:

नवंबर का महीना खत्म होने वाला है। इसके बाद दिसंबर महीने की शुरुआत हो जाएगी। कई ऐसे काम होते हैं, जिन्हें महीने के आखिर तक पूरा करना बेहद जरूरी होता है। ऐसा ही एक काम सरकार से पेंशन पाने वालों के लिए है। अगर आपको अपनी पेंशन समय से चाहिए तो आपको 30 नवंबर तक ये काम करना बहुत ही जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर आपकी पेंशन बंद हो सकती है। दरअसल हर पेंशनर को 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच जीवन प्रमाण पत्र या लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी होता है। इसे एक तरीके से जीवित होने के प्रमाणपत्र के तौर पर देखा जाता है। साल में एक बार हर पेंशन पाने वाले व्यक्ति को अपने जीवित होने का प्रमाण देना पड़ता है। नियमों के मुताबिक, सुपर सीनियर सिटीजन यानी 80 वर्ष से अधिक की आयु के लोगों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा 1 अक्टूबर, 2023 से 30 नवंबर, 2023 के बीच मिल रही है। वहीं, 60 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिक इस काम को 1 नवंबर से 30 नवंबर 2023 के बीच निपटा सकते हैं।

रुक सकती है पेंशन
अगर आप 30 नवंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं करते हैं तो आपकी पेंशन रुक सकती है। इस सर्टिफिकेट के बिना आपकी पेंशन जारी नहीं की जाएगी। बता दें कि अगर आप 30 नवंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं करते हैं तो इसे आप अगले साल 31 अक्टूबर के पहले तक जमा कर सकते हैं। इससे आपकी पेंशन दोबारा शुरू हो जाएगी और आपको बकाया पेंशन भी मिल जाएगी।

इस तरह जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट
आप जीवन प्रमाण पत्र को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के जरिए जमा कर सकते हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवक के जरिए यह सुविधा दे रहा है। वहीं पेंशनर्स घर बैठे जीवन प्रमाण पोर्टल पर जाकर भी लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। अगर आप घर बैठे लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना चाहते हैं तो आप जीवन प्रमाण पोर्टल के जरिए ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल UIDAI के पहचान पत्र की जरूरत पड़ेगी। वह बायोमेट्रिक को वेरिफाई करके आसानी से इस पोर्टल पर अपने जीवित होने का प्रमाण जमा कर सकते हैं।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...