15 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयकहीं बारिश, कहीं बर्फबारी... देश के कई इलाकों में मौसम ने ली...

कहीं बारिश, कहीं बर्फबारी… देश के कई इलाकों में मौसम ने ली करवट, IMD ने जारी किया अलर्ट

Published on

नई दिल्ली,

देश के कई इलाकों में मौसम तेजी से बदल रहा है. आने वाले कुछ दिनों तक कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की सिलसिला देखने को मिलेगा. इसमें पहाड़ी और मैदानी के कई राज्य शामिल हैं. मौसम विभाग ने कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और आंध्र प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

कश्मीर में बर्फबारी
कश्मीर में न्यूनतम तापमान में कई डिग्री की गिरावट आई है. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 3.9 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री कम है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में है. इससे केंद्र शासित प्रदेश के मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार रात और गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि फिलहाल जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और शाम तक कई स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है.

शीत लहर की चपेट में हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश शीत लहर की चपेट में आ गया है. पिछले 24 घण्टों के दौरान ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई. वहीं, मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश होने की सूचना है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम खराब बना रहेगा. बर्फबारी और शीत लहर के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. राजधानी शिमला में आज सुबह से ही बादलों की लुक्काछिप्पी जारी रही. आईएमडी ने 30 नवंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है. यहां 28 से 30 नवंबर तक मौसम खराब बना रहेगा.

गुजरात में बेमौसम बारिश
इसके अलावा आज और कल गुजरात में बेमौसम बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के वैज्ञानिक मनोरमा मोहंती ने कहा, आज और कल गुजरात के दाहोद, नर्मदा, डांग, छोटा – उदेपुर और वलसाड में सामान्य बारिश हो सकती है. इसके अलावा आंध्र प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में 5 दिसंबर तक तूफान और भारी बारिश होने की संभावना है.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...