8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालपुलिसवाले ने पहले नर्स को चाकू घोंपा, फिर उसी के घर में...

पुलिसवाले ने पहले नर्स को चाकू घोंपा, फिर उसी के घर में लगाई फांसी

Published on

नरसिंहपुर ,

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में पुलिस आरक्षक ने एक नर्स के घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतक की पहचान अनिल बेलवंशी (33) के तौर पर हुई है. इस घटना के बाद इलाके में हड़ंकप मच गया.

बताया जा रहा है कि मंगलवार, बुधवार की रात नर्स के घर पुलिस आरक्षक अनिल पहुंचा और दोनों की किसी बात पर तू तू मैं मैं हुई. फिर आरक्षक ने गुस्से में नर्स को चाकू से गोदा डाला. इसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. नर्स को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

पहले नर्स को चाकूं घोंपा फिर फांसी पर लटक गया पुलिस वाला
अनिल ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब नर्स स्टाफ क्वार्टर में अकेली थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि अनिल रात के समय अचानक उसके घर आया. दोनों के बीच बातचीत हुई और धीरे-धीरे विवाद बढ़ता चला गया. इसके अनिल ने उसे चाकू घोंप दिया जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई. ऐसा भी कहा जा रहा है कि इनके बीच पहले प्रेम प्रसंग भी था. बाद में नर्स ने कांस्टेबल अनिल के खिलाफ रेप का केस भी दर्ज कराया था. पुलिस कई एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस कई एंकल से मामले की जांच में जुटी
कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जिला अस्पताल की 30 वर्षीय नर्स ने आरक्षक अनिल के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया था, प्रथम दृष्टया लग रहा है कि इसी कारण दोनों में विवाद था. इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this