17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeखेलटी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी 20 टीमें फाइनल, युगांडा ने भी...

टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी 20 टीमें फाइनल, युगांडा ने भी पहली बार किया क्वालिफाई

Published on

नई दिल्ली,

युगांडा ने इतिहास रचते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. युगांडा ने अफ्रीका रीजन क्वालिफायर में रवांडा को हराकर ये ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. युगांडा की जीत के साथ ही जिम्मबाब्वे टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो गया. अफ्रीका रीजन क्वालिफायर के जरिए नामीबिया ने पहले ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया था.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 20 टीमें भाग लेने वाली हैं. वेस्टइंडीज, यूएसए, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और नीदरलैंड्स को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट एंट्री मिली. बाकी आठ टीमों का फैसला रीजनल क्वालिफायर्स के जरिए हुआ. वहीं आयरलैंड, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी, कनाडा, नेपाल, ओमान, नामीबिया और युगांडा ने क्वालिफायर्स के जरिए अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए जगह बनाई.

इन 12 टीमों को मिली डायरेक्ट एंट्री
1. वेस्टइंडीज
2. अमेरिका
3. ऑस्ट्रेलिया
4. इंग्लैंड
5. भारत
6. नीदरलैंड्स
7. न्यूजीलैंड
8. पाकिस्तान
9. साउथ अफ्रीका
10. श्रीलंका
11. अफगानिस्तान
12. बांग्लादेश

इन 8 टीमों ने किया क्वालिफाई
13. आयरलैंड
14. स्कॉटलैंड
15. पापुआ न्यू गिनी
16. कनाडा
17. नेपाल
18. ओमान
19. नामीबिया
20. युगांडा

ऐसा रहेगा आगामी टी20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट
आगामी टी20 वर्ल्ड कप 3 जून से लेकर 30 जून तक वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाना है. 20 टीमों वाला टूर्नामेंट कुल नॉकआउट समेत कुल तीन स्टेज में खेला जाएगा. सभी टीमों 20 टीमों को 4-4 के कुल 5 ग्रुप में बांटा जाएगा. हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर-8 में प्रवेश करेगी. इसके बाद फिर सभी आठ टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा जाएगा. सुपर-8 स्टेज में दोनों ग्रुप की दो-दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी. दो सेमीफाइनल मुकाबले के जरिए दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी.

यानी कि अगला टी20 वर्ल्ड कप पिछले टी20 वर्ल्ड कप की तुलना में काफी अलग होगा और उसमें क्वालिफाइंग राउंड नहीं खेले जाएंगे और ना ही सुपर-12 स्टेज होगा. पिछले टी20 वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें 8 टीमों को सीधे सुपर-12 स्टेज के लिए एंट्री मिली थी. वहीं 4 चार टीमों ने क्वालिफाइंग राउंड के जरिए सुपर-12 में जगह बनाई थी.

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...