16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयभीमा कोरोगांव मामले में आरोपी शोमा सेना को मिलेगी जमानत? सुप्रीम कोर्ट...

भीमा कोरोगांव मामले में आरोपी शोमा सेना को मिलेगी जमानत? सुप्रीम कोर्ट में अब 6 दिसंबर को सुनवाई

Published on

नई दिल्ली,

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में आरोपी शोमा सेन के जमानत मामले में सुनवाई टल गई है. आरोपी की मेडिकल आधार पर जमानत की मांग करती हुई याचिका पर अब 6 दिसंबर को सुनवाई होगी. कोर्ट के समक्ष ASG केएम नटराज ने कहा कि हम एक हफ्ते में मेडिकल बोर्ड का गठन कर सकते हैं. वहीं वरिष्ठ वकील आनंद ग्रोवर ने कहा कि उन्हें (शोमा सेन) अपनी बेटी के साथ नागपुर में रहने दें, सेन साढ़े 5 साल से जेल में हैं.

एनआईए ने विरोध करते हुए कहा कि वह सामान्य बीमारियों से पीड़ित हैं और इसमें कुछ खास नहीं है. एनआईए की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज ने न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ को बताया कि सेन की चिकित्सा स्थिति को सत्यापित करने के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया जा सकता है और ऐसा कुछ भी नहीं है जिसके लिए तत्काल उपचार की आवश्यकता हो.

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने सेन को किसी भी राहत का कड़ा विरोध किया और कहा कि वह जमानत से संबंधित मुख्य मामले पर बहस करने के लिए तैयार हैं. इसके बाद शीर्ष अदालत ने कहा कि वह इस मामले की सुनवाई छह दिसंबर को करेगी. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिए कि कड़ी शर्तों के तहत चार हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत दी जा सकती है.

बता दें कि अंग्रेजी की प्रोफेसर शोमा सेन 2018 से जेल में बंद हैं. पुणे के भीमा कोरेगांव में भड़की जातीय हिंसा के बाद एनआईए ने उन्हें गिरफ्तार किया था. उनके खिलाफ UAPA एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था. जांच एजेंसी का कहना है कि शोमा का सीपीआई (माओवादी) से संबंध है.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...