8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeभोपालMP: तहसीलदार की बेटी ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान,...

MP: तहसीलदार की बेटी ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, रेल ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिली लाश

Published on

छिंदवाड़ा,

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में तहसीलदार भावना मलगान की बेटी पलक ने ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी कर ली. उसकी उम्र महज 19 साल थी. घटना रात साढ़े 8 बजे की है. सूचना मिलते ही सौसर पुलिस गुजड़खेड़ी रेलवे ट्रैक पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

जानकारी के मुताबिक तहसीलदार भावना मलगान जब अपने घर पहुंचीं और उनको बेटी पलक नहीं दिखी तो वो आसपास तलाश करने लगीं. जब बेटी का कहीं कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने टेलीफोन पर पुलिस को सूचना दी. उसके बाद रेल ट्रैक पर एक लड़की का शव पाया गया जिसकी पहचान तहसीलदार की बेटी पलट के रूप में हुई.

तहसीलदार भावना की एक बेटी और एक बड़ा बेटा साथ में रह रहे थे. भावना के पति की बीमारी के चलते पहले ही मौत हो चुकी है. घटना के दिन भावना की बेटी घर पर अकेली थी. रिपोर्ट के मुताबिक तहसीलदार भावना जब शाम को घर पहुंची तो बेटी पलक घर से गायब थी. बता दें कि तहसीलदार भावना मलगाम बालाघाट की रहने वाली हैं.

हत्या या आत्महत्या ?
सौसर एसडीओपी धर्मवीर नागर ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक पर किसी लड़की की कटी हुई लाश पड़ी हुई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. रेलवे ट्रैक के पास पटरियों के बीच में पलक का धड़ मिला जबकि उसकी कटी हुई गर्दन पटरी के किनारे पड़ी हुई थी.

एसडीओपी ने बताया कि लड़की की पहचान हुई तो वो सौसर में पदस्थ तहसीलदार भावना मलगाम की बेटी निकली. गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी. अधिकारी ने कहा कि बातचीत के दौरान तहसीलदार ने बताया कि वो ड्यूटी से वासस घर पहुंचीं थीं, बेटी घर में दिखाई नहीं दे रही थी. आसपास भी नहीं मिलने पर उसने पुलिस को इसकी सूचना दी थी. अधिकारी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, यह आत्महत्या है या हत्या ये जांच के बाद ही साफ हो पाएगा लेकिन हर एंगल से जांच की जा रही है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this